
ग्रेटर नोएडा, 13 मार्च . ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 Police ने रैकी कर बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े दस लाख रुपये की ज्वैलरी, एक लैपटॉप, दो कलाई घड़ियां, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है.
Police के अनुसार Friday को थाना बीटा-2 Police टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए नट मढैय्या गोल चक्कर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवधेश पुत्र लायक सिंह और बलराज पुत्र रामपाल के रूप में हुई है.
Police पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के चोर हैं और पहले इलाके में रैकी करते थे. इसके बाद वे ऐसे मकानों को निशाना बनाते थे जो लंबे समय से बंद पड़े होते थे. आरोपी मकान की खिड़की या दरवाजा काटकर अंदर घुसते और घर में रखे कीमती सामान और ज्वैलरी चोरी कर फरार हो जाते थे. चोरी के बाद वे सामान को छिपाकर रखते और मौका मिलने पर बेचकर आपस में पैसे बांट लेते थे.
Police के मुताबिक आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 28 फरवरी 2026 की रात थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर-36 में एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाया था. आरोपियों ने मकान की खिड़की काटकर घर में प्रवेश किया और वहां से कीमती सामान व ज्वैलरी चोरी कर ली. इसके बाद वे वैगन आर कार से मौके से फरार हो गए. चोरी के बाद उन्होंने पैसे आपस में बांट लिए और बाकी सामान साइट-4 इलाके में छिपा दिया था.
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से Police ने भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है. बरामद सामान में गले का हार, चार अंगूठियां, तीन कान के टॉप्स, दो कुंडल, एक पिन, एक माला, 26 बिछिया, बच्चों के चार कड़े, दो चैन, 21 जोड़ी पायल, चार बर्तन, सफेद धातु के चार मोती और दो कलाई घड़ियां शामिल हैं.
इसके अलावा, एक लैपटॉप और उसका चार्जर भी बरामद किया गया है. Police ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार और एक अवैध .315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. इस मामले में थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज है, जबकि अवैध हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है. Police अब आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है.
–
पीकेटी/डीएससी