
ग्रेटर नोएडा, 10 दिसंबर . ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली सा विवाद गंभीर मारपीट में बदल गया. घटना में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक युवक को सड़क पर गिरा-गिराकर बेरहमी से पीटा. पीड़ित युवक की पहचान एक ऑनलाइन ग्रोसरी स्टोर के डिलीवरी बॉय के रूप में हुई है, जो उस समय अपना ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था.
मारपीट की पूरी घटना पास खड़े कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो तेजी से social media पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई युवक मिलकर डिलीवरी बॉय पर हमला कर रहे हैं. वीडियो में आरोपियों को पीड़ित को सड़क पर पटक-पटक कर मारते, लात-घूसे बरसाते देखा जा सकता है. पीड़ित खुद को बचाने की कोशिश करता दिखा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे.
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी राइडर का काम करते हैं, और बाइक साइड करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जो कुछ ही पलों में हाथापाई और फिर हिंसक मारपीट में बदल गई. वीडियो सामने आने के बाद सूरजपुर थाना Police ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया. Police ने घटनास्थल और वीडियो की जांच शुरू की तथा आरोपियों की पहचान में जुट गई.
कार्रवाई करते हुए Police ने चार आरोपी नसीम, साकिब, शोएब और आलीशान सैफी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की पहचान के लिए Police की टीमें लगातार काम कर रही हैं. Police अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.
–
पीकेटी/डीकेपी