
ग्रेटर नोएडा, 7 जून . Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया. इसी क्रम में सेंट्रल नोएडा जोन Police ने व्यापक कार्रवाई करते हुए 366 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है.
Police अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाया गया. अभियान की निगरानी डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा की गई.
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीते पाए गए 366 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 के तहत कार्रवाई की गई. Police का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति प्रभावित हो सकती है, इसलिए ऐसे मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है.
Police कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. Police ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.
अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
वहीं, ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्र में Saturday को Police और स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा.
Police ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल, लूटी गई सोने की चेन तथा तीन स्नैच किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं. Police का कहना है कि जांच के दौरान एक बाइक सवार रुकने के बजाय तेज गति से भागने की कोशिश की और Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. इसके बाद Police ने बदमाशों का पीछा किया और फायरिंग की. Police की गोली एक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. घायल बदमाश की पहचान राजेन्द्र उर्फ लल्लू उर्फ लीलू (26 वर्ष) के रूप में हुई है.
–
एएमटी/एएस