
New Delhi, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मेहनत, अनुशासन और समर्पण की ताकत का जिक्र किया है.
Prime Minister Narendra Modi ने लिखा कि संयम और समर्पण के साथ किया गया परिश्रम असाधारण सफलता दिला सकता है और इससे राष्ट्र की समृद्धि व ताकत को नई ऊर्जा मिलती है.
अपने संदेश में उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, “उत्थानं संयमो दाक्ष्यमप्रमादो धृतिः स्मृतिः. समीक्ष्य च समारम्भो विद्धिमूलं भवस्य तु॥”
इसका अर्थ समझाते हुए उन्होंने कहा कि उद्यम, संयम, कुशलता, सावधानी, धैर्य, स्मृति और सोच-समझकर किसी कार्य की शुरुआत करना, ये सभी उन्नति के मूल आधार हैं.
इसी बीच Prime Minister का वाराणसी दौरा भी चर्चा में है. पीएम मोदी Tuesday से दो दिन के काशी प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह लगभग 6350 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. साथ ही, मंच से बनारस-पुणे और अयोध्या-Mumbai के बीच चलने वाली दो नई अमृत India ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे.
अपने दौरे के दौरान Prime Minister बरेका इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित एक बड़े महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन में 25 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी. खास बात यह है कि मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक केवल महिलाओं की ही मौजूदगी रहेगी. यहां Prime Minister महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद करेंगे.
Prime Minister का यह दौरा लगभग 20 घंटे का होगा. 29 अप्रैल को वह बरेका से काशी विश्वनाथ मंदिर तक करीब 15 किलोमीटर की यात्रा भी करेंगे, जिसके जरिए वह आम लोगों से सीधे जुड़ने की कोशिश करेंगे.
पीएम मोदी का स्वागत Governor आनंदीबेन पटेल, Chief Minister योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, तथा उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, के साथ-साथ स्थानीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा.
–
वीकेयू/एएस