काशी में महिला शक्ति का महासंगम: पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 163 परियोजनाओं की सौगात

वाराणसी, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi Tuesday को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे, जहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर Governor आनंदीबेन पटेल, Chief Minister योगी आदित्यनाथ और भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

बरेका मैदान में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ में महिला शक्ति का ऐतिहासिक जुटान देखने को मिलेगा, जहां पीएम मोदी करीब कई हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे और 163 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. वाराणसी पहुंचने के बाद Prime Minister Narendra Modi हेलिकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पहुंचे और वहां से गेस्ट हाउस गए. शाम करीब पांच बजे वह बरेका मैदान में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे.

इस सम्मेलन की खास बात यह है कि इसकी पूरी कमान महिलाओं के हाथ में है. मंच संचालन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक में महिला सहभागिता प्रमुख रूप से दिखाई दे रही है. सम्मेलन में कई हजार महिलाओं और छात्राओं के जुटने का अनुमान है. मंच पर 44 महिलाएं मौजूद रहेंगी, जो महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वावलंबन और समान अवसर जैसे मुद्दों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी. काशी में यह महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा Political जुटान माना जा रहा है.

Prime Minister के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम समेत कई वरिष्ठ नेता भी काशी पहुंचे हैं. इस दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ और अन्य मंत्रियों के साथ उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी किया. Prime Minister मोदी अपने इस दौरे के दौरान 6332.08 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 1054.69 करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इसके अलावा वह अमूल से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 105 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर करेंगे.

विकास परियोजनाओं में सड़कों का चौड़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज, फ्लाईओवर, अस्पतालों का निर्माण और उन्नयन, शैक्षणिक संस्थानों का विकास, पेयजल और सीवरेज योजनाएं, स्वच्छता अभियान, खेल सुविधाओं का विस्तार, तालाबों-कुंडों का जीर्णोद्धार, हरित ऊर्जा और शहरी अवसंरचना से जुड़े कई बड़े काम शामिल हैं. इन परियोजनाओं से पूर्वांचल में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

इसके साथ ही Prime Minister दो नई अमृत India Express Trainों—बनारस से पुणे (हडपसर) और अयोध्या से Mumbai (लोकमान्य तिलक टर्मिनस)—को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा. Prime Minister का यह पिछले 11 वर्षों में काशी का 54वां दौरा है और वर्ष 2026 का पहला दौरा. इससे पहले वह नवंबर 2025 में काशी आए थे. इस दौरे को Political और विकासात्मक दोनों ही दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां एक ओर महिला शक्ति का बड़ा संदेश जाएगा, वहीं दूसरी ओर विकास योजनाओं की सौगात से पूर्वांचल की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment