तीन दशकों से गुजरात की जनता का पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा के विकास मॉडल पर अटूट विश्वास: अमित शाह

गांधीनगर, 28 अप्रैल . Gujarat स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दबदबा कायम है. भाजपा को नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुका पंचायतों में निर्णायक बढ़त मिल गई है. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Gujarat के स्थानीय स्वशासन चुनावों में जनता द्वारा भाजपा को दिया गया जबरदस्त जनादेश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य की सेवा और विकास के लिए भाजपा पर जनता का अटूट विश्वास आज भी पूरी तरह कायम है.

उन्होंने कहा कि पिछले 3 दशकों से Gujarat की जनता ने पंचायतों से लेकर संसद तक, Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व और भाजपा के विकास मॉडल पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है. Gujarat की जनता के निरंतर प्रेम और समर्थन के लिए उन्हें कोटि-कोटि नमन.

अमित शाह ने आगे कहा कि Chief Minister भूपेंद्र पटेल, उपChief Minister हर्ष संघवी, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से इस शानदार जीत को संभव बनाया.

वहीं, Gujarat स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों पर Prime Minister Narendra Modi ने Gujarat की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Gujarat और भाजपा के बीच रिश्ता और मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्यभर में हुए महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को भारी जनादेश दिया है.

उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने सुशासन की राजनीति और राज्य Government के उत्कृष्ट कार्यों पर भरोसा जताया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर Gujarat को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी. उन्होंने Gujarat भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सराहना करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान किया है, यही वजह है कि भाजपा बार-बार Gujarat की पहली पसंद बनती रही है.

वहीं, Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने जीत पर राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जनता ने Prime Minister Narendra Modi की राजनीति और विकास के विजन पर फिर से विश्वास जताया है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता के हर सवाल का जवाब दिया गया और Gujarat की जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकार दिया. सीएम ने कहा कि विकसित India के संकल्प को आगे बढ़ाने में Gujarat की जनता ने भाजपा का साथ दिया है.

डीकेपी/

Leave a Comment