महाराष्ट्र: बारिश से बुरा हाल; मुंबई से पुणे जाने वाली कुछ ट्रेनें रद्द और एक्सप्रेसवे का रास्ता बदला गया, इमरजेंसी नंबर जारी

Mumbai , 6 जुलाई . Mumbai में भारी बारिश की वजह से स्थिति गंभीर हो गई है. लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. नवी Mumbai नगर निगम की ओर इमरजेंसी नंबर जारी किया गया है.

पुणे-Mumbai कनेक्टिंग लिंक रोड पर पुणे से Mumbai जाने वाली लेन में टनल 2 के एग्जिट के पास जबरदस्त बारिश के बीच भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है. सुरक्षा कारणों से, सुबह 4 बजे से ही ट्रैफिक को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट कर दिया गया है. हाईवे ट्रैफिक Police के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई कि अगर हो सके तो यात्रा करने से बचें.

नवी Mumbai नगर निगम की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा गया, “तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश को देखते हुए, नागरिकों से अपील की जाती है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. मौजूदा इमरजेंसी हालात को देखते हुए, नागरिकों से अनुरोध है कि वे आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबरों को अपने पास रखें.”

नवी Mumbai म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन सेंट्रल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल की ओर से लैंडलाइन 022 27567060, 27567061 और टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800222309, 1800222310 जारी किए गए. नगर निगम की ओर से लिखा गया, “किसी भी इमरजेंसी, बाढ़, पेड़ गिरने, भूस्खलन, सड़क जाम होने या आपदा से जुड़ी अन्य घटनाओं की स्थिति में, नागरिकों से अनुरोध है कि वे तुरंत ऊपर दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और एनएमएमसी प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सलाह का पालन करें.”

उपChief Minister एकनाश शिंदे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Mumbai और पुणे में हो रही भारी बारिश के कारण, पुणे-Mumbai ‘मिसिंग लिंक’ पर पुणे से Mumbai जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ है. इसके चलते, आज सुबह 4 बजे से पुणे-Mumbai एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का रास्ता बदल दिया गया है.

डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, “एमएसआरडीसी और हाईवे Police सड़क से मलबा हटाने और रास्ते को जल्द से जल्द फिर से खोलने की कोशिश कर रही है. हालांकि, लगातार बारिश और तेज़ हवाओं के कारण इन कोशिशों में कुछ मुश्किलें आ रही हैं.”

एकनाथ शिंदे ने लिखा, “इसके अलावा, Mumbai -पुणे रेलवे रूट पर ठाकुरवाड़ी में भूस्खलन के बाद, रेलवे प्रशासन ने Mumbai से पुणे जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसलिए, मेरी आप सभी से अपील है कि सावधानी बरतें और जब तक बहुत ज़रूरी न हो, Mumbai और पुणे के बीच यात्रा करने से बचें.”

आकाशा एयरलाइन ने लोगों की सहूलियत के लिए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “Mumbai , पुणे और गोवा में भारी बारिश के कारण हमारे नेटवर्क पर कुछ उड़ानें देर से चल सकती हैं. हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा की योजनाओं में असुविधा हो सकती है और हम आपसे धैर्य और समझदारी की उम्मीद करते हैं. हालाँकि यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, फिर भी आप निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं. कृपया एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस वेबसाइट पर चेक कर लें.”

एसडी/

Leave a Comment