
New Delhi, 13 दिसंबर . साहित्य और कला के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना चुके ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ ने अपने 10वें गौरवशाली वर्ष में कदम रख लिया है. इस अवसर पर Union Minister हरदीप सिंह पुरी ने अपने कार्यालय में वैली ऑफ वर्ड्स के क्यूरेटर संजीव चोपड़ा और उनकी टीम के साथ मिलकर ‘दशम’ पोर्टल का शुभारंभ किया.
यह पोर्टल संस्था के दस वर्षों की यात्रा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
हरदीप सिंह पुरी ने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि पिछले 9 वर्षों में वैली ऑफ वर्ड्स एक अनोखी, गैर-लाभकारी और स्वयंसेवकों द्वारा संचालित पहल के रूप में उभरी है. इस मंच ने लेखकों, कलाकारों, समीक्षकों, रंगकर्मियों, शिल्पकारों, पाठकों और श्रोताओं को एक साथ लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है.
वैली ऑफ वर्ड्स का साहित्य एवं कला महोत्सव न केवल रचनात्मक संवाद का बड़ा मंच बना है, बल्कि इसके अंतर्गत आयोजित होने वाले वार्षिक पुस्तक पुरस्कार भी साहित्य जगत में खास पहचान बना चुके हैं.
Union Minister ने बताया कि ‘दशम’ पोर्टल संस्था के 10वें वर्ष की दिशा और दृष्टि को परिभाषित करता है. इसका उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाना है, साथ ही समृद्ध और जीवंत हिंदी साहित्य को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करना भी है.
नया ‘दशम’ पोर्टल शिक्षा जगत और विचार-विमर्श के लिए वैश्विक स्तर पर पहुंच को और मजबूत करेगा. इससे न केवल India के साहित्य और कला को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा, बल्कि देश की सॉफ्ट पावर भी और सशक्त होगी.
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ऐसे समय में वैली ऑफ वर्ड्स जैसी पहलें India की सांस्कृतिक शक्ति को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं.
उन्होंने वैली ऑफ वर्ड्स की पूरी टीम को इस सफल यात्रा के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में यह मंच भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा.
‘दशम’ पोर्टल के जरिए भारतीय विचार, भाषा और रचनात्मकता को दुनिया भर में और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा.
–
वीकेयू/एएस