मुंबई : क्यूबेक के मंत्री क्रिस्टोफर स्कीट की फडणवीस से मुलाकात, व्यापारिक रिश्तों को विस्तार देने पर चर्चा

Mumbai , 3 जुलाई . कनाडा के क्यूबेक प्रांत के अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्री क्रिस्टोफर स्कीट ने Friday को Mumbai के विधान भवन में Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. बैठक के बाद उन्होंने India और क्यूबेक आर्थिक संबंधों को गहरा करने और नए क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया.

मीड‍िया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री क्रिस्टोफर स्कीट ने Maharashtra के Chief Minister फडणवीस के साथ बैठक को बहुत अच्‍छा बताया. उन्‍होंने कहा क‍ि Chief Minister ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया, और हमने भी उसे स्वीकार करते हुए Maharashtra और क्यूबेक के बीच और गहरा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

क्रिस्टोफर ने कहा क‍ि हमारे लिए अपनी अर्थव्यवस्था को अलग-अलग क्षेत्रों और नए साझेदारों के साथ जोड़ना बहुत जरूरी है. हमारे Prime Minister यहां दोनों पक्षों के रिश्तों को फिर से मजबूत करने की शुरुआत करने आए थे, और मेरे प्रीमियर, क्रिश्चियन फ्रेशेट ने मुझे हमारी अर्थव्यवस्था को और विविध बनाने के मिशन पर भेजा है.

क्रिस्टोफर ने बताया क‍ि हमें अपने रिश्तों को और मजबूत करना होगा. हमें मिलकर काम करना होगा. दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है, ऐसे समय में नए साझेदार बनाना और अपनी अर्थव्यवस्था को विविध बनाना पहले से कहीं ज्‍यादा जरूरी है. मेरा मानना है कि India और कनाडा, खास तौर पर क्यूबेक, साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं.

जब क्रिस्टोफर से Mumbai और शहर के मौसम के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा क‍ि यह मेरी India की पहली यात्रा है, लेकिन शायद आखिरी नहीं.

Maharashtra मुख्‍यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर जानकारी देते हुए ल‍िखा, ”कनाडा के क्यूबेक प्रांत के अंतरराष्ट्रीय संबंध और फ्रैंकोफोनी मंत्री क्रिस्टोफर स्कीट ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ Friday को Mumbai स्थित विधान भवन में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की.”

सीएमओ से साझा जानकारी के अनुसार, इस मौके पर Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Maharashtra Government और क्यूबेक Government के बीच इंटेंट लेटर (एलओआई) का आदान-प्रदान किया. यह दोनों पक्षों की उस प्रतिबद्धता को दोहराता है, जिसमें वे लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं.

इस सहयोग के तहत टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, उच्च शिक्षा, रिसर्च और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर जोर दिया गया है. साथ ही, सतत विकास और दीर्घकालिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई. इस अवसर पर मंत्री जयकुमार रावल और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

एवाई/एबीएम

Leave a Comment