Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

एपेक श‍िखर सम्‍मेलन में होगी राष्ट्रपति पुत‍िन और शी जिनपिंग की अहम बैठक: दिमित्री पेसकोव

एपेक श‍िखर सम्‍मेलन में होगी President पुत‍िन और शी जिनपिंग की अहम बैठक: दिमित्री पेसकोव

मॉस्‍को, 2 नवंबर . क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया क‍ि चीन के साथ होने वाली बैठकों का रूस हमेशा स्‍वागत करता है. एपेक श‍िखर सम्‍मेलन में President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी जिनपिंग की मुलाकात की तैयार‍ियां चल रही हैं. इस बैठक का सभी को बेसब्री से इंतजार है.

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ की र‍िपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्तने बताया क‍ि इस बैठक की तैयारियों की पुष्टि हो चुकी है. हम इस मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं. पेसकोव ने कहा कि चीन के साथ होने वाली शीर्ष स्तर की बैठकों का रूस हमेशा स्वागत करता है और हर बार उनका इंतजार रहता है.

पेसकोव के अनुसार, एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान President पुतिन के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने का काम अभी चल रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में रूस लगातार आयोजकों और चीनी पक्ष के संपर्क में है.

पेसकोव ने कहा कि फिलहाल एपेक शिखर सम्मेलन में रूस के President व्लादिमीर पुतिन, चीन के President शी जिनपिंग और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच संभावित त्रिपक्षीय बैठक को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है.

इससे पहले रूस के President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी जिनपिंग 18वें ब्र‍िक्‍स शिखर सम्मेलन में साथ द‍िखे थे. यह ब्र‍िक्‍स शिखर सम्मेलन India की अध्‍यक्षता में 12-13 सितंबर को New Delhi के India मंडपम में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ था.

New Delhi के India मंडपम में आयोजित इस फोटो सेशन में Prime Minister मोदी के साथ रूस के President व्लादिमीर पुतिन और चीन के President शी जिनपिंग साथ नजर आए थे. हाल ही में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के President शी चिनफिंग और रूस के President व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन-पक्षीय बैठक करने की इच्छा जताई थी.

ट्रंप ने कहा था, “मैं यह बैठक करने को तैयार हूं, लेकिन यूक्रेन के लिए नहीं. हम इसे परमाणु निरस्त्रीकरण पर बात करने के लिए करेंगे.”

–

एवाई/वीसी

Share