
Lucknow, 13 अप्रैल . उत्तर प्रदेश की Governor आनंदीबेन पटेल एवं Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को जन भवन में 05.17 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित आदर्श माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया.
Governor ने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब उन्हें पहली बार Madhya Pradesh का Governor बनाया गया, तब उन्होंने अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से समझने के लिए सतत प्रयास किए. इस दौरान उन्हें Prime Minister Narendra Modi से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनकी प्रेरणा से उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, नैक मूल्यांकन तथा आंगनबाड़ियों के सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ किया. Prime Minister की सोच के अनुरूप आंगनबाड़ियों को सुदृढ़ करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यहां समाज के वंचित वर्ग के बच्चे आते हैं और उनके समग्र विकास के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए.
आनंदीबेन पटेल ने बताया कि राज्य Government कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के सहयोग से विद्यालय का नवनिर्माण किया गया तथा जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में विद्यालय में लगभग 450 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट सुविधाओं का अधिकतम लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए, भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर दो पालियों (शिफ्ट) में शिक्षण कार्य संचालित कर नामांकन को 1000 तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए, जिससे अधिकाधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.
उन्होंने कहा कि जन भवन में न केवल शैक्षणिक गतिविधियां, बल्कि खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जा रहा है. यहां अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों में सहभागिता की जाती है, जिससे स्वास्थ्य एवं टीम भावना का विकास होता है. उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है. उन्होंने यह भी कहा कि जन भवन परिसर सभी के लिए खुला है और यहां विभिन्न आयु वर्ग के लोग आकर गतिविधियों में भाग लेते हैं.
Governor ने बताया कि जन भवन में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जन भवन परिसर स्थित आनंदा अस्पताल में आधुनिक मशीनों की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोग प्राप्त कर रहे हैं. इस प्रकार के प्रयास समाज के समग्र कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने आंगनबाड़ियों के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि विश्वविद्यालयों एवं सीएसआर के सहयोग से प्रदेश की आंगनबाड़ियों को सुदृढ़ किया जा रहा है और यह कार्य निरंतर जारी रहेगा.
उन्होंने अपने Gujarat के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार Prime Minister के मार्गदर्शन में वहां शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन संभव हुआ. उसी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में भी शिक्षा एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि Madhya Pradesh में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्होंने शिक्षा एवं संस्थागत विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की थी.
Governor ने कहा कि जन भवन स्थित गौशाला में रह रही गायों के साथ जन भवन में रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों का भावनात्मक जुड़ाव सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं. जन भवन में रहने वाले सभी लोग, बच्चे एवं कर्मचारी नियमित रूप से गौशाला में जाकर गायों के प्रति स्नेह प्रकट करते हैं तथा उन्हें गुड़ और रोटी खिलाते हैं, जिससे उनमें संवेदनशीलता एवं सेवा भाव का विकास हो रहा है. Governor ने कहा कि शिक्षा, समाज और शासन तीनों के समन्वित प्रयासों से ही प्रदेश एवं देश का समग्र विकास संभव है.
उन्होंने समाज के सहयोग से बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया तथा सभी से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं.
–
विकेटी/डीकेपी