दिल्ली की जनता की भलाई के लिए सरकार जल्द लाएगी ईवी पॉलिसी: पंकज कुमार सिंह

New Delhi, 20 दिसंबर . दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी के निशाने पर भाजपा की दिल्ली Government है. वहीं, प्रदूषण के मुद्दे पर घिर रही भाजपा Government ने जनवरी 2026 में जनता की भलाई के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी लाने का ऐलान किया है. Government का दावा है कि इससे जनता को स्वच्छ हवा मिलेगी.

दिल्ली Government में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने से बातचीत में कहा कि ईवी पॉलिसी बहुत जल्द लाई जाएगी. हम इसे अगले 15 दिनों के अंदर पब्लिक डोमेन में रखेंगे और हमारी पूरी कोशिश है कि जनवरी तक यह पॉलिसी लागू हो जाए. मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि यह ईवी पॉलिसी जनता के हित में लाई जा रही है.

पंकज कुमार सिंह ने कहा, “मैं यह मानता हूं कि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सेक्टर से लगभग 20 से 25 प्रतिशत प्रदूषण होता है. पहली बात तो यह है कि पिछली Government में 80 हजार से अधिक ईवी रजिस्टर हुए थे, जबकि हमारी Government में फरवरी से दिसंबर तक एक लाख से अधिक ईवी वाहन रजिस्टर हो चुके हैं. पिछली Government में ईवी आगे क्यों नहीं बढ़ पाया, इसके कई कारण हैं. पिछली Governmentों में ईवी खरीद पर कोई सब्सिडी नहीं दी गई थी. करोड़ों रुपए की सब्सिडी दिल्ली के लोगों को नहीं दी गई.”

उन्होंने आगे कहा कि हमारी Government बहुत जल्द दिल्ली के लिए ईवी पॉलिसी ला रही है, ताकि दिल्ली की जनता को लाभ मिले और हवा साफ-सुथरी बने.

भाजपा की Government में अब तक 3,518 इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो चुकी हैं. हम इन ईवी बसों की संख्या मार्च 2026 तक 7 हजार से अधिक कर देंगे.

दिल्ली Government में मंत्री ने कहा कि प्रदूषण को लेकर पिछली Government ने सिर्फ माहौल बनाया, लेकिन समस्या को ठीक करने का काम भाजपा की Government 24 घंटे मेहनत करके कर रही है. हम शॉर्ट-टर्म प्लान नहीं, लॉन्ग-टर्म प्लान बनाते हैं. सभी पॉलिसी जब जमीन पर उतरेंगी, तो प्रदूषण में कमी आएगी.

उन्होंने कहा कि दिल्ली Police के साथ मिलकर ट्रैफिक हॉटस्पॉट मैनेजमेंट पर काम चल रहा है. अस्पतालों को भी एडवाइजरी जारी की गई है. सांस की बीमारियों वाले मरीजों को संभालने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों तथा दवाओं का इंतजाम किया गया है. जो मरीज सांस की समस्याओं के साथ आ रहे हैं, उन्हें तुरंत और सही इलाज दिया जा रहा है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment