एनआरआई की हर समस्या का समाधान करेगी सरकार, भगवंत मान फिर बनेंगे सीएम: रवजोत सिंह

चंडीगढ़, 8 जुलाई . पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित ऑनलाइन बैठक, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एनआरआई समुदाय की शंकाओं, पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई और राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि Government प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन बैठकें आयोजित कर रही है और चुनाव संबंधी उनकी आशंकाओं को भी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे.
पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने से बातचीत में बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित ऑनलाइन एनआरआई बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, एडीसी, सचिव, विशेष सचिव समेत कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. इस बैठक को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बड़ी संख्या में विदेशों में रह रहे पंजाबी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए. बैठक के दौरान प्रवासी भारतीयों ने मुख्य रूप से संपत्ति पर कब्जे, वैवाहिक विवाद और अन्य समस्याएं उठाईं. विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी कई एनआरआई के मन में सवाल थे. Government इन सभी शंकाओं को दूर करने के लिए जल्द ही पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक करेगी.
रवजोत सिंह ने कहा कि कई प्रवासी भारतीय इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वे विदेश में रह रहे हैं और यदि पंजाब में उनका कोई परिजन मौजूद नहीं है तो मतदाता सूची से जुड़े आवश्यक प्रपत्र कैसे भरे जाएंगे. उन्हें इस बात की भी चिंता है कि उनकी अनुपस्थिति के कारण कहीं उनका नाम मतदाता सूची से हट न जाए. जिन लोगों के परिजन पंजाब में हैं, उनके लिए प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान है, लेकिन जिनके यहां कोई रिश्तेदार नहीं है और वे भारतीय पासपोर्ट धारक होते हुए भी विदेश में स्थायी रूप से रह रहे हैं, उनकी चिंताओं का समाधान करना Government की प्राथमिकता है. यदि चुनाव आयोग अनुमति देता है तो एनआरआई समुदाय के साथ इस विषय पर एक वर्चुअल बैठक भी आयोजित की जाएगी, ताकि मतदान और मतदाता सूची से जुड़े सभी भ्रम दूर किए जा सकें.
मंत्री ने कहा कि पंजाब Government हर महीने एनआरआई समुदाय के साथ एक ऑनलाइन और एक ऑफलाइन बैठक आयोजित करती है. अगली ऑफलाइन बैठक 22 जुलाई को लुधियाना में आयोजित होगी, जिसमें लुधियाना के साथ-साथ संगरूर, बरनाला और मलेरकोटला जिलों के प्रवासी भारतीय भी अपनी समस्याएं रखेंगे. उन्होंने बताया कि विभाग से संपर्क करने के लिए Government ने व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराया है. इसके अलावा, विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी के माध्यम से भी एनआरआई अपनी शिकायतें और समस्याएं भेज सकते हैं. Government का उद्देश्य विदेशों में रह रहे पंजाबियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है.
पंजाब कांग्रेस से जुड़े Political घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए रवजोत सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में पूरे पंजाब के लोग Chief Minister भगवंत मान के कामकाज से संतुष्ट हैं. राज्य के हर वर्ग और हर आयु के लोग चाहते हैं कि भगवंत मान दोबारा Chief Minister बनें और आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी फिर से Government बनाए. जनता का समर्थन Chief Minister भगवंत मान के साथ बना हुआ है.
राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर मंत्री रवजोत सिंह ने भाजपा का घेराव किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान के मंदिरों से जुड़े मामलों में यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए. जनता सब कुछ देख रही है और अंततः न्याय होगा. यदि किसी ने गलत किया है तो उसे उसके कर्मों का परिणाम अवश्य मिलेगा और सच्चाई समय के साथ सामने आ जाएगी.
–
पीएसके/डीकेपी


