सरकार महिला विरोधी, 543 सीटों पर लागू करे महिला आरक्षणः अजय राय

Lucknow, 26 अप्रैल . यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा और आप पर निशाना साधा. इसके साथ ही उन्होंने Government को महिला विरोधी करार दिया है.

अजय राय ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “2023 में सर्वसम्मति से कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक पास कराया था. हमारी मांग है कि 543 सीटों पर महिला आरक्षण लागू करें. महिला आरक्षण के नाम पर वे परिसीमन विधेयक लाने की कोशिश कर रहे थे. भाजपा महिला विरोधी है.”

राघव चड्ढा सहित 7 राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर अजय राय ने कहा, “पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है, और भाजपा और उनके बीच गठबंधन है. वह आपस में मिलकर काम करते हैं.”

इसके पहले अजय राय ने कहा था, “महिला आरक्षण बिल के नाम पर भाजपा केवल झूठ फैला रही है, जबकि महिलाओं का असली सम्मान कांग्रेस पार्टी ही करती है. Prime Minister महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बात नहीं कर सकते हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है. हमारी नेता सोनिया गांधी ने महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा दिया. देश की पहली महिला Lok Sabha अध्यक्ष मीरा कुमार, पहली महिला President प्रतिभा देवी पाटिल, और सोनिया गांधी जैसी महिलाएं कांग्रेस की देन हैं.”

उन्होंने भाजपा पर सहयोगी दलों को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां-जहां भाजपा की Government बनी, उसने अपने सहयोगी दलों को तबाह कर दिया. Maharashtra में शिवसेना को तोड़ा, एकनाथ शिंदे को पहले सीएम बनाया फिर उपChief Minister बनाकर पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया. बिहार में नीतीश कुमार की जदयू को कमजोर कर उन्हें दिल्ली भेज दिया और सम्राट चौधरी को Chief Minister बना दिया. Odisha में नवीन Patnaयक का समर्थन किया और अंत में उन्हें राजनीति से अलग-थलग कर दिया. भाजपा जहां भी जाती है, अपने सहयोगियों को बर्बाद कर देती है.

वहीं, गाजीपुर के कटारिया इलाके में एक नाबालिग की मौत पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, “यह एक बेहद दुखद घटना है. राज्य में लड़कियों के खिलाफ जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उससे Government पर सवाल उठते हैं.”

ओपी/डीकेपी

Leave a Comment