
Mumbai , 1 जून . ईंधन संकट पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि अब अश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए, क्योंकि Government की ओर से पहले ही हाथ खड़ा कर दिया गया है.
आनंद दुबे ने कहा कि पहले दिन से हमने कहा था कि Government के पास विकल्प होना चाहिए. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर 100 वर्ष तक युद्ध हुआ तो क्या तब तक दाम बढ़ाया जाएगा? हमारी मांग है कि Government को कोई विकल्प तलाश करना चाहिए. दुनिया में महंगाई बढ़ रही है, हम समझ रहे हैं, लेकिन Government क्या कर रही है? Government की नीतियां उस तरफ नहीं दिखाई दे रही हैं.
उन्होंने Government पर निशाना साधते हुए कहा कि सही तरीके से नीट की परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं. सीबीएसई बोर्ड के परिणाम में धांधली हो जा रही है. कुछ नई रणनीति बनानी होगी, नहीं तो 2029 में लोग Government बदल देंगे. संसदीय बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि इस बैठक से कुछ नतीजा नहीं निकलने वाला है, क्योंकि अगर कुछ करना होता तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा ले लिया जाता.
Maharashtra Government में मंत्री नितेश राणे के बयान पर आनंद दुबे ने कहा कि नितेश राणे गोवा को लेकर बयान दे रहे हैं, लेकिन पहले उनको Maharashtra में आना चाहिए. जिस तरह से 15 से ज्यादा मौतें हो गईं, कई बीमार हैं, 20 रुपए का पाउच पीकर धड़ल्ले से अपराधी घूम रहे हैं और जहरीली शराब बनवा रहे हैं, कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं. मेरा मानना है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस को ध्यान देना चाहिए.
कपिल सिब्बल के बयान पर आनंद दुबे ने कहा कि कल्याण बनर्जी चार बार और अभिषेक बनर्जी तीन बार के चुने हुए सांसद हैं. अगर ऐसे सांसदों पर जनता के बीच में हमले किए जाएंगे और उन्हें हेलमेट लगाकर जान बचाकर भागना होगा, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. लोकतंत्र इसकी गवाही नहीं देता है, क्योंकि भाजपा यही कहकर आई थी कि टीएमसी वाले हिंसा करते हैं. अब आज जब उनकी Government में हिंसा हो रही है, तो Police क्या कर रही है?
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब हुए, अच्छे दिन नहीं आए, हर आदमी के खाते में 15 लाख नहीं आए. मेरा मानना है कि उनकी 12 वर्षों की जो मीटिंग है, उसकी जगह अगर जनता के 12 साल कैसे दुख से बीते हैं उस पर चर्चा करते तो शायद जनता को कुछ फायदा हो जाता.
यूपी एनकाउंटर को लेकर आनंद दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है. हमारी यही मांग है कि अपराधमुक्त उत्तर प्रदेश बन जाए, इसके लिए सीएम योगी की Police को काम करना चाहिए.
–
एसडी/डीकेपी