संसद में जारी गतिरोध के लिए सरकार जिम्मेदार, भाजपा घबराई हुई है: रमाशंकर राजभर

New Delhi, 6 अगस्त . Samajwadi Party के सांसद रमाशंकर राजभर ने Thursday को कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा और केंद्र Government पर जुबानी हमला किया. उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान की निंदा की, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के जेनजी आउटरीच पर सवाल उठाए, राहुल गांधी के प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द होने को लेकर Government पर निशाना साधा और संसद में जारी गतिरोध के लिए केंद्र Government को जिम्मेदार ठहराया.

मौलाना साजिद रशीदी द्वारा कांवड़ यात्रियों की तुलना आतंकवादियों से किए जाने संबंधी बयान पर सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि वह इस बयान की कड़ी निंदा करते हैं. किसी भी धर्मगुरु को किसी समुदाय या किसी की धार्मिक आस्था और उसके कार्यक्रमों को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान होना चाहिए तथा ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा जेनजी से संवाद स्थापित करने की पहल पर सपा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत. पहले आरएसएस और भाजपा अपने उन समर्थकों और युवाओं को संभालें जो social media पर लगातार आरक्षण विरोधी पोस्ट कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस जेनजी से संवाद की बात की जा रही है. जिन युवाओं पर पायलट गन से फायरिंग हुई, करंट लगाए गए, लाठीचार्ज हुआ और जिनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई, उनके मुद्दे पर पहले Government को जवाब देना चाहिए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई. जब तक Government इस विषय पर सफाई नहीं देती, तब तक युवाओं का विश्वास जीतना संभव नहीं है और देश के छात्र Government की मंशा को समझ चुके हैं.

राहुल गांधी के प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम के रद्द होने के मामले में भी रमाशंकर राजभर ने केंद्र Government पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त India बनाने की बात करते-करते भाजपा अपने ही कार्यों से कांग्रेस-युक्त India बना रही है. राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए लगभग 15 से 20 दिन पहले अनुमति दी गई थी, लेकिन अंतिम समय में दबाव बनाकर अनुमति रद्द कराई गई ताकि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद न कर सकें.

राजभर ने कहा कि प्रयागराज शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है और वहां छात्रों से संवाद के कार्यक्रम को रद्द कराना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा कांग्रेस और विपक्ष से घबराई हुई है. एक तरफ भाजपा और आरएसएस युवाओं से संवाद की बात करते हैं. दूसरी ओर, विपक्षी नेताओं के कार्यक्रमों की अनुमति रद्द कराई जाती है. यह Government के दोहरे रवैये को दर्शाता है.

संसद में जारी गतिरोध को लेकर Union Minister किरण रिजिजू द्वारा कांग्रेस और विपक्ष को जिम्मेदार ठहराए जाने पर भी सपा सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सदन को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी Government की होती है, इसलिए विपक्ष पर आरोप लगाना उचित नहीं है. विपक्ष केवल दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर Government से जवाब मांग रहा है और उसकी कोई निजी मांग नहीं है. पहला मुद्दा छात्रों पर हुई कथित दंडात्मक कार्रवाई का है, जिस पर गृह मंत्री को संसद में आकर बयान देना चाहिए. दूसरा मुद्दा करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े चढ़ावा चोरी के मामले का है, जिस पर भी Government को सदन में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. Prime Minister Narendra Modi और Government के मंत्री social media पर अपनी बात रखने के बजाय संसद में आकर जवाब दें.

–

पीएसके

Leave a Comment