
Lucknow, 19 अप्रैल . Lok Sabha में महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पास नहीं होने के बाद Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और Samajwadi Party समेत कई विपक्षी पार्टियों को महिला विरोधी बताया. उनके बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र Government का घेराव किया.
Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “ये महिला बिल नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा योजनाबद्ध Political खेल था. इस खेल में 11 साल बाद सदन के अंदर Government घिरी और बहुमत से पीछे रही. वे जैसे हारे, उसके एक मिनट के अंदर पर्चा बंटने लगा. क्या उन्हें पहले पता था कि बिल गिर जाएगा?”
उन्होंने Government पर Political चाल चलने का आरोप लगाते हुए कहा, “Government इस चाल में थी कि यह बिल गिरेगा, और इसका आपेक्ष विपक्ष पर चलेगा. विपक्ष पूरी तरह से महिलाओं और उन्हें सम्मान देने के पक्ष में है. Government ने चाल चली थी कि वह परिसीमन बिल लाने वाली थी. Government महिलाओं को हिस्सा नहीं देना चाहती थी, लेकिन आज उनकी चालबाजी की हार हुई. 2023 में ही महिला बिल सर्वसम्मति से पास हो चुका है, इसे क्यों नहीं लागू किया गया है.”
सपा सांसद ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जाने वाली है. उन्होंने कहा, “भाजपा का अच्छा दिन खत्म हो रहा है. उन्हें पता है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में उनकी Government जा रही है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की Government बनने जा रही है. वे लोगों के अंदर सिर्फ भ्रम पैदा कर रहे हैं. लोग Government की गलत नीतियों पर ध्यान न दें, इसलिए वे ऐसा चाल चल रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “Government की साजिश थी कि देश में पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और दलित लोगों को हक न दिया जाए, लेकिन उन्हें हक देने के लिए सपा पूरी तरह तैयार और संघर्षशील है. हमारे नेता ने सदन में साफ-साफ कहा था कि वे महिला बिल के विरोध में नहीं, बल्कि उनके सम्मान और सुरक्षा के साथ है.”
–
एससीएच/डीकेपी