निजीकरण की ओर बढ़ी सरकार, प्रदर्शन के बजाय पीआर पर जोर: सुखदेव भगत

New Delhi, 11 जून . कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने केंद्र Government की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश की आर्थिक दिशा में बड़ा बदलाव आया है.

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि पहले India मिश्रित अर्थव्यवस्था के मॉडल पर चलता था, लेकिन अब Government सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेचकर और निजी क्षेत्र को अधिक जिम्मेदारी सौंपकर तेजी से निजीकरण की ओर बढ़ रही है. मेरी नजर में देश को प्रदर्शन के आधार पर चलना चाहिए, न कि जनसंपर्क (पीआर) के आधार पर. लेकिन Government ने वास्तविक प्रदर्शन की बजाय पीआर पर अधिक जोर दिया है.”

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने के मामले में उन्होंने न्यायिक जांच की उम्मीद जताई. सुखदेव भगत ने कहा, “मुझे विश्वास है कि अदालत इस बात की जांच करेगी कि यह पूरा मामला किस तरह हुआ. मेरी नजर में यह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर मामला है. मीनाक्षी नटराजन के मामले में मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि सच सामने आना चाहिए और न्याय होना चाहिए.”

उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के मामले और Governor आनंदीबेन पटेल की कार्रवाई पर भी कांग्रेस सांसद ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे मुद्दे बार-बार उठते रहते हैं. ऐसे समय में जब इंसान चांद तक पहुंच रहा है और विज्ञान के क्षेत्र में अद्भुत तरक्की हो रही है, यह अफसोस की बात है कि हम अभी भी हिंदू-मुस्लिम बंटवारे और गाय व गोबर जैसे मुद्दों पर बहस में उलझे हुए हैं. मुझे यह बड़ा अटपटा लगता है और मैं समझता हूं कि यह कुंठित सोच का परिचायक है.

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की बैठक को लेकर भी सुखदेव भगत ने पार्टी की रणनीति पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि राहुल गांधी जन मुद्दों को लेकर लगातार लोगों से मिल रहे हैं और उनकी परेशानियां सुन रहे हैं. वह Government के सामने इन मुद्दों को उठाते रहे हैं. हालांकि, हमारी नजर में Government सुनने को तैयार नहीं है और ज्यादा घमंडी हो गई है. आज हम अपने नेता, पार्टी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ इस बात पर चर्चा करेंगे कि हम इन मुद्दों को और बेहतर तरीके से कैसे उठा सकते हैं और जनता तक कैसे पहुंचा जाए. इन विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी.

पीएसके/एएस

Leave a Comment