धर्मांतरण नेटवर्क पर सरकार की पैनी नजर, दोषियों पर कार्रवाई तय : चित्रा वाघ

Mumbai , 8 मई . Maharashtra में भाजपा नेता चित्रा वाघ ने टीसीएस मामले में निदा खान की गिरफ्तारी, जबरन धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ से जुड़े आरोपों, और पश्चिम बंगाल की Political स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य Government और Police की कार्रवाई का समर्थन किया.

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से धर्मांतरण गतिविधियों के संचालन की बातें सामने आई हैं, जो बेहद गंभीर विषय है और Government इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है.

चित्रा वाघ ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि इस मामले में पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि निदा खान लंबे समय से फरार चल रही थी. हाल ही में उसे संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकना Government की जिम्मेदारी है और राज्य Government इस दिशा में लगातार काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि टीसीएस जैसी कंपनियों के नाम भी इस मामले में सामने आ रहे हैं. ऐसे मामलों में Police और Government पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी ताकि किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण या समाज को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके.

‘वंदे मातरम’ पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्रा वाघ ने कहा कि यह India की आत्मा से जुड़ा गीत है और इसे सम्मान देना हर भारतीय का कर्तव्य है.

उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गीत जैसा सम्मान मिलना देश के लिए गौरव की बात है और इसका गायन सभी नागरिकों को करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि Government की सोच हमेशा राष्ट्रहित और भारतीय संस्कृति के सम्मान को प्राथमिकता देने वाली रही है.

Prime Minister Narendra Modi के सोमनाथ दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर चित्रा वाघ ने कहा कि सोमनाथ मंदिर करोड़ों भारतीयों की आस्था और ऊर्जा का केंद्र है. Prime Minister मोदी का सोमनाथ जाना बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम है. उनके कार्यकाल में सोमनाथ मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण का व्यापक कार्य हुआ है, जिससे मंदिर को नया स्वरूप मिला और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हुई हैं.

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी चुनावी सफलता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या के मुद्दे पर भी चित्रा वाघ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में वर्षों से पश्चिम बंगाल में Political हिंसा और गुंडागर्दी का माहौल बना हुआ था, जिसे जनता लंबे समय से झेल रही थी.

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने और भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलने के बावजूद राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं. वाघ ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर मारपीट की जा रही है, लेकिन आने वाले समय में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत होगी और Political हिंसा पर नियंत्रण स्थापित किया जाएगा.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment