ऋण से आगे बढ़कर रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन में बदलाव ला रही है पीएम स्वनिधि योजना: मनोहर लाल

अगरतला, 31 मई . केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने Sunday को अगरतला में Prime Minister स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के छठे कार्यक्रम को संबोधित किया और लाभार्थियों को सम्मानित किया. इस अवसर पर त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा भी मौजूद रहे.

Union Minister मनोहर लाल ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना महज एक ऋण योजना से कहीं आगे निकल चुकी है. यह औपचारिक ऋण तक पहुंच बढ़ाकर, डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करके और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करके लाखों रेहड़ी-पटरी वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाई है.

मनोहर लाल ने योजना को आर्थिक समावेशन का शक्तिशाली माध्यम बताते हुए कहा, “यह योजना विक्रेताओं को स्वरोजगार, स्वावलंबन और स्वाभिमान के साथ सशक्त बनाती है. योजना का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को आसान और किफायती ऋण उपलब्ध कराना, वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.”

उन्होंने कहा, “हम 3-दिवसीय दौरे पर हैं जिसमें मिजोरम, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा शामिल हैं. हमने अपने देश और पूर्वोत्तर क्षेत्र के पिछले 6 वर्षों के विकास पर चर्चा की.”

मनोहर लाल ने आगे बताया, “मेरे प्रभार वाले दो विभागों विद्युत मंत्रालय और शहरी मामलों के मंत्रालय से जुड़े मुद्दों पर हम राज्य-वार समीक्षा बैठक भी की जा रही हैं. इसी क्रम में मैंने मिजोरम, पश्चिम बंगाल और अब त्रिपुरा का दौरा किया है.”

Union Minister ने त्रिपुरा Government द्वारा शहरी विकास, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और बिजली आपूर्ति सुधार में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र Government राज्य को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी. यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर India अभियान को मजबूत करने और छोटे व्यापारियों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. पीएम स्वनिधि योजना शुरू होने के बाद से देशभर में लाखों स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ मिला है, जिनमें त्रिपुरा के सैकड़ों लाभार्थी भी शामिल हैं.

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में कई लाभार्थियों को सम्मानित किया गया. इनमें वे स्ट्रीट वेंडर शामिल थे जिन्होंने योजना का लाभ लेकर अपनी आजीविका को मजबूत किया है.

शहरी विकास और बिजली क्षेत्र की समीक्षा Union Minister मनोहर लाल तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा में शहरी विकास और बिजली क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की.

वहीं, Chief Minister माणिक साहा ने Union Minister के दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र Government की विभिन्न योजनाओं से त्रिपुरा के विकास को नई गति मिल रही है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत राज्य में हजारों स्ट्रीट वेंडर्स लाभान्वित हो चुके हैं.

एसएके/वीसी

Leave a Comment