गोवा हादसा: घायलों की हालत स्थिर, सीएम सावंत ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश

पणजी, 7 दिसंबर . गोवा के अरपोरा हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हैं. फिलहाल घायलों की हालत स्थिर है. Chief Minister प्रमोद सावंत ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए.

Chief Minister प्रमोद सावंत ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं अरपोरा में आग लगने की घटना से पैदा हुई स्थिति का करीब से जायजा ले रहा हूं, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए. सभी छह घायल लोगों की हालत स्थिर है और उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिल रहा है. मैंने इस पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं ताकि कारण का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके.”

गोवा कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने हादसे को दिल दहला देने वाली घटना बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “हम अरपोरा में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी भयानक आग से बहुत दुखी और हैरान हैं, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं. इस दिल दहला देने वाली घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “पार्टी इस भयानक घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ पूरी तरह से खड़ी है और उनका पूरा साथ देती है.”

गोवा Police ने बताया कि हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 टूरिस्ट होने की पुष्टि हुई है और 14 स्टाफ मेंबर थे. 7 लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है. Police और फायर डिपार्टमेंट की जांच चल रही है. कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Chief Minister प्रमोद सावंत हादसे पर करीबी से नजर बनाए हुए हैं. इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने भी Chief Minister से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली. उन्होंने Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से पीड़ितों के प्रति अनुग्रह राशि का ऐलान किया.

Prime Minister कार्यालय ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट करके बताया कि पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया गया है.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment