
New Delhi, 4 जून . India की सैन्य प्रशिक्षण प्रणाली को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी प्रशंसा मिली है. केन्या के रक्षा बल के प्रमुख जनरल चार्ल्स कहारिरी ने भारतीय नौसेना के कोच्चि स्थित नेविगेशन एवं डायरेक्शन स्कूल में वर्ष 1993 में प्राप्त प्रशिक्षण को याद करते हुए उसे ‘विश्व स्तरीय सीखने का अनुभव’ बताया.
केन्या के रक्षा बल प्रमुख ने कहा कि India में मिला प्रशिक्षण उनके सैन्य जीवन और नेतृत्व क्षमता के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है. नौसेना के मुताबिक India और केन्या के बीच दशकों से चले आ रहे रक्षा प्रशिक्षण आदान-प्रदान, पेशेवर सहयोग और मजबूत जन-संपर्क संबंध आज भी दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं.
भारतीय नौसेना का दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि, लंबे समय से भारतीय तथा विदेशी सैन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र रहा है. India द्वारा मित्र देशों के सैन्य अधिकारियों को प्रदान किया जाने वाला प्रशिक्षण न केवल सैन्य कौशल को सुदृढ़ करता है, बल्कि आपसी विश्वास, सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को भी मजबूत बनाता है.
जनरल कहारिरी की यह टिप्पणी भारतीय सैन्य संस्थानों की उत्कृष्टता और उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण मानी जा रही है.
गौरतलब है कि 28 मई को ही भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में स्प्रिंग टर्म 2026 की भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित की गई थी. इस अवसर पर 66 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 311 प्रशिक्षुओं ने अपना प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण किया और अकादमी से पास आउट हुए.
इस पास आउट होने वाले दल में तीन मित्र देशों सेशेल्स, तंजानिया और वियतनाम के छह विदेशी प्रशिक्षु भी शामिल रहे. इनमें सेशेल्स की दो महिला प्रशिक्षु भी थीं. यह भारतीय नौसेना अकादमी के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक पहुंच को दर्शाता है.
परेड के बाद फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, कमांडेंट आईएनए तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों और अभिभावकों ने पास आउट प्रशिक्षुओं को सब लेफ्टिनेंट रैंक की स्ट्राइप्स पहनाईं. इसके बाद नव नियुक्त अधिकारियों और उनके परिवारों के साथ संवाद भी किया गया.
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न पदक और ट्रॉफियां प्रदान की गईं. 110वें इंडियन नेवल अकादमी कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिडशिपमैन कुलदीप सिंह को President स्वर्ण पदक प्रदान किया गया. वहीं वियतनाम के मिडशिपमैन गुयेन वान हाउ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी प्रशिक्षु के लिए फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (दक्षिण) ट्रॉफी प्रदान की गई.
–
जीसीबी/डीकेपी