प्रधानमंत्री मोदी का वैश्विक सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान: भाजपा

New Delhi, 29 जून . Prime Minister Narendra Modi की विदेश यात्राओं और विभिन्न देशों द्वारा दिए जा रहे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने इसे India की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने Prime Minister की सेशेल्स यात्रा और वहां मिले सम्मान को India के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का प्रमाण बताया. वहीं, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्लोवाकिया द्वारा Prime Minister मोदी को दिए गए सर्वोच्च नागरिक सम्मान का स्वागत करते हुए इसे पूरे देश का सम्मान बताया.

Patna में से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है कि आज India को विश्व स्तर पर ‘वॉइस ऑफ द ग्लोबल साउथ’ के रूप में देखा जा रहा है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India वैश्विक मंच पर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है और दुनिया India की बात को गंभीरता से सुन रही है. Prime Minister मोदी का दृष्टिकोण ‘विश्व बंधु’ और ‘अ फ्रेंड टू द वर्ल्ड’ का है, जिसके कारण India की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता लगातार बढ़ी है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि India ने जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र में रखा, तो उसे रिकॉर्ड समय में मंजूरी मिली और आज पूरी दुनिया हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाती है.

उन्होंने कहा कि India अब केवल वैश्विक मुद्दों पर अपनी बात रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाधान प्रस्तुत करने वाला देश बन चुका है. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े वैश्विक आयोजनों में India की सक्रिय भूमिका, जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य बनाने की पहल और विकासशील देशों के हितों की पैरवी, India के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाती है. Prime Minister मोदी को अब तक 23 से अधिक देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. सेशेल्स में भी उन्हें जिस सम्मान से नवाजा गया, वह India की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है. Prime Minister मोदी स्वयं भी कई बार कह चुके हैं कि उनका सम्मान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और इससे पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा होता है.

वहीं, Lucknow में से बातचीत में यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने Prime Minister मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के अनेक देशों ने Prime Minister मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है, जो उनके वैश्विक नेतृत्व और India की बढ़ती साख का प्रमाण है. Prime Minister मोदी का सम्मान केवल किसी एक व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि यह देश के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है.

–

पीएसके

Leave a Comment