एमएलसी चुनाव की तैयारियों के बीच पटना पहुंचे नितिन नवीन, एनडीए नेताओं के साथ रणनीति पर होगा मंथन

Patna, 6 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Tuesday को Patna पहुंचे. Patna एयरपोर्ट पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद नितिन नवीन का यह पहला Patna दौरा है. ऐसे में उनका बिहार प्रवास संगठन और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नितिन नवीन के Patna प्रवास के दौरान संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा होने की संभावना है. खास तौर पर आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा और एनडीए की तैयारियों को लेकर मंथन किया जा सकता है.

जानकारी के मुताबिक, नितिन नवीन एनडीए के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं. इस बैठक में सभी आठ सीटों पर उम्मीदवारों की तैयारियों, चुनावी रणनीति और सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा होने की संभावना है. संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में वोटों के समीकरण और संगठन की सक्रियता जैसे मुद्दे भी बैठक में प्रमुखता से उठ सकते हैं.

बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही Political दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. Patna, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के अलावा Patna, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होना है.

भाजपा नेतृत्व की ओर से इन चुनावों में संगठन की भूमिका को मजबूत करने के साथ-साथ एनडीए के घटक दलों के बीच तालमेल पर भी जोर दिए जाने की संभावना है. उम्मीदवारों के समर्थन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों को गति देने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं.

नितिन नवीन के बिहार दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात के साथ संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी हो सकती है. विधान परिषद चुनाव के अलावा आगामी Political कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर तक और सक्रिय करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है.

–

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment