
ढाका, 22 दिसंबर . बांग्लादेश की अंतरिम Government के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर साफ किया है कि देश में आम चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को आम चुनाव होंगे और Government इस दिशा में पूरी तरह तैयार है. प्रोफेसर यूनुस ने यह बात Monday को अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के विशेष दूत सर्जियो गोर से टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कही.
मुख्य सलाहकार ने इस बात की जानकारी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी.
उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए कहा कि देश की जनता लंबे समय से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का इंतजार कर रही है, जिसे पहले की तानाशाही Government ने उनसे छीन लिया था. अंतरिम Government का लक्ष्य स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना है ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जनता का भरोसा मजबूत हो.
यूनुस ने जानकारी दी कि यह बातचीत ढाका समय के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे हुई और लगभग आधे घंटे तक चली. बातचीत में बांग्लादेश-अमेरिका व्यापार और टैरिफ समझौते, आगामी चुनाव, बांग्लादेश का लोकतांत्रिक संक्रमण और युवा Political कार्यकर्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.
अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर ने हालिया टैरिफ वार्ता में प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के चलते अमेरिका ने बांग्लादेशी उत्पादों पर लगने वाले पारस्परिक टैरिफ को घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया है, जिसे बांग्लादेश के लिए बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक सफलता माना जा रहा है.
मुख्य सलाहकार ने यह भी आरोप लगाया कि अपदस्थ तानाशाही शासन के समर्थक चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के लिए भारी मात्रा में धन खर्च कर रहे हैं, जबकि उनका फरार नेता हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंतरिम Government हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.
प्रोफेसर यूनुस ने कहा, “चुनाव में अब लगभग 50 दिन बचे हैं. हम चाहते हैं कि यह चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो और इसे एक मिसाल के रूप में याद रखा जाए.”
इस बातचीत के दौरान वाणिज्य सलाहकार शेख बशीरुद्दीन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. खलीलुर रहमान और एसडीजी समन्वयक एवं वरिष्ठ सचिव लामिया मोर्शेद भी मौजूद थे.
–
वीकेयू/डीएससी