टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल मैच से पहले बेटियों के साथ अहमदाबाद पहुंचीं गौतम गंभीर की पत्नी

Ahmedabad, 8 मार्च . India और न्यूजीलैंड के बीच Sunday को Narendra Modi स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मैच खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा अपनी बेटियों आजीन और आनीजा के साथ Ahmedabad पहुंच गई हैं.

यह बतौर हेड कोच गौतम गंभीर का पहला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल है. वह पूर्व भारतीय ओपनर राहुल द्रविड़ और लालचंद राजपूत की लिस्ट में शामिल होना चाहेंगे, जिन्होंने कोच के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.

गौतम गंभीर बतौर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2007 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. उस मैच में गंभीर ने 54 गेंदों में 75 रन की पारी खेली थी. टीम इंडिया ने Pakistan के खिलाफ 5 रन के अंतर से यह मुकाबला जीता था. इस बार गंभीर एक अलग भूमिका में हैं, लेकिन लक्ष्य फिर से वही है- ‘देश के लिए ट्रॉफी जीतना.’

इससे पहले, India के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी फाइनल मुकाबले के लिए शहर पहुंचे. चैंपियन कप्तान का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई. इसके अलावा, कई खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों के फाइनल में आने की उम्मीद है.

India ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी जीत दर्ज नहीं की है, लेकिन इस बार टीम इंडिया जीत के साथ अपना अभियान खत्म करना चाहेगी. पिछले छह वर्षों में India और न्यूजीलैंड के बीच तीन अलग-अलग फॉर्मेट में यह तीसरा आईसीसी फाइनल है. इससे पहले दोनों देश साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे) में आमने-सामने रहे हैं. आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में न्यूजीलैंड का India पर 2-1 का रिकॉर्ड है, उन्होंने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी हारने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2000 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 जीता था. ऐसा रिकॉर्ड चौथी बार है जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. India ने अब तक 3 में से 2 फाइनल जीते हैं.

आरएसजी

Leave a Comment