मध्य पूर्व तनाव के कारण देश में गैस की किल्लत सरकार की नाकामी : मृत्युंजय तिवारी

Patna, 21 मार्च . इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर गैस और कच्चे तेल के सप्लाई पर पड़ता हुआ दिख रहा है. युद्ध के लंबे समय तक खिंचने का असर और ज्यादा गहराने की आशंका जताई जा रही है. इस बीच Saturday को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी ने हालात को चिंताजनक बताया.

मृत्युजंय तिवारी ने मध्य-पूर्व संकट के बीच गैस की स्थिति को लेकर उठ रहे सवाल पर कहा, यह Government की नाकामी है. गैस की किल्लत के कारण आम लोग लाइन में खड़े हैं. रसोई घर में चूल्हा नहीं जल रहा है, जिसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”

उन्होंने धुंरधर 2 की सफलता पर कहा, “इस मूवी को जो देखने वाले और पसंद करने वाले हैं, वो मूवी को देख रहे हैं.”

पंजाब में सियासी हलचल तेज है. Chief Minister भगवंत मान ने अपने परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है, जिसको लेकर Political बयानबाजी तेज है. मृत्युजंय तिवारी ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए इस मुद्दे को मान Government का अपना फैसला बताया.

उन्होंने कहा, “किसी भी राज्य के Chief Minister का विशेषाधिकार होता है कि वे किससे इस्तीफा ले. पंजाब के Chief Minister ने जो फैसला किया है, उसके बारे में पंजाब के ही Chief Minister और उनके पार्टी के लोग बता सकते हैं.”

मृत्युंजय तिवारी ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के एससी-एसटी महिलाओं को हर महीने 1700 रुपए देने के ऐलान की तारीफ की. उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी एससी-एसटी महिलाओं और बंगालवासियों के लिए लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने फिर से ऐलान किया है और इस बार Government बनेगी तो फिर से एससी-एसटी महिलाओं के लिए योजना लाई जाएगी.”

पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं. पहले चरण के लिए 23 और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा, वहीं सभी सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे.

एससीएच/वीसी

Leave a Comment