
चंडीगढ़, 26 मई . पंजाब Police ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था.
अब Police ने एक तरफ जहां इस गिरोह का भंडाफोड़ किया, तो वहीं दूसरी तरफ इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ एक एक करके कार्रवाई की जा रही है. Police ने अपनी इस कार्रवाई के बारे में अपने social media एक्स हैंडल पर जानकारी दी है. Police का स्पष्ट कहना है कि इस गिरोह में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
Police के मुताबिक, Police ने आरोपियों के पास से पांच .30 बोर ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. अब सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस मामले के संदर्भ में अतिरिक्त जानकारी जुटाई जा सके. इससे आगे की कार्रवाई करने में मदद मिलेगी.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब Police यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने के बाद इनकी आपूर्ति किन लोगों के बीच में की जाती थी, ताकि पूरी तस्वीर साफ हो सके. इस मामले में First Information Report भी दर्ज की जा चुकी है, जिसके आधार पर अब यह जांच की जा रही है.
Police के मुताबिक, इस गिरोह में संलिप्त लोगों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये सभी लोग पूर्व में किस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.
वहीं, Police ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के मामले पंजाब की शांति व्यवस्था में खलल पैदा कर सकते हैं. लिहाजा, इस तरह की स्थिति को हम अपने राज्य में किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
बता दें कि इससे पहले भी पंजाब Police की ओर से हथियार तस्करी में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. Police लगातार ऐसे गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है.
–
एसएचके/पीएम