
Mumbai , 28 जनवरी . बारामती प्लेन क्रैश में Maharashtra के उपChief Minister अजित पवार के निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर है. Actor और भाजपा के पूर्व नेता गजेंद्र चौहान ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘दादा’ का जाना Maharashtra के साथ पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है.
उन्होंने अजित पवार को ‘अजित दादा’ कहकर संबोधित करते हुए उन्हें एक संघर्षशील, दबंग और जननेता बताया, जिनके जाने से Maharashtra को अपूरणीय क्षति हुई है. गजेंद्र चौहान ने कहा, “आज सुबह जब यह खबर आई तो पहले लगा कि शायद फेक न्यूज है, लेकिन जब बड़े चैनलों पर देखा तो कन्फर्म हुआ कि दादा का प्लेन क्रैश हो गया और वह नहीं रहे तो बहुत झटका लगा. हम सब प्रार्थना कर रहे थे कि यह खबर गलत हो या वह वापस आ जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.”
उन्होंने अजित पवार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अजित दादा बहुत संघर्ष करके ऊपर आए. बारामती में उन्होंने बहुत काम किया और अब पूरे Maharashtra के लिए काम कर रहे थे. डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर वह राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. गजेंद्र चौहान ने कहा, “उनका व्यक्तित्व कमाल का था, वह दबंग नेता थे. जो काम नहीं हो सकता, उसे साफ मना कर देते थे. जो होना होता था, उसे पूरा करके दिखाते थे, वह जनता के लिए जीते थे. Maharashtra में जो सुधार हुए, उसमें उनका बहुत बड़ा हाथ था.”
Actor ने बताया कि उनकी अजित पवार से दो बार मुलाकात हुई, एक बार Mumbai एयरपोर्ट पर और दूसरी बार नागपुर एयरपोर्ट के लाउंज में. दोनों बार सिर्फ महाIndia पर और हल्की-फुल्की दो-चार बातें हुईं. उनके साथ गजेंद्र का भले कोई गहरा रिश्ता नहीं था, लेकिन उनके कामों को वह सराहते थे. उन्होंने कहा, “एक एडमिनिस्ट्रेटर और पॉलिटिशियन के तौर पर वह जनता के लिए जो काम करते थे, वह बहुत सराहनीय था.”
गजेंद्र चौहान ने उनके निधन को Maharashtra के लिए बहुत बड़ी हानि बताया. उन्होंने कहा, “हर किसी को एक दिन जाना है, लेकिन जब कोई नेता या कलाकार कम उम्र में चला जाता है और उससे बहुत उम्मीदें जुड़ी होती हैं तो दुख और बढ़ जाता है. अजित दादा से Maharashtra की जनता को बहुत उम्मीदें थीं. राज्य की प्रगति में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी. Government के साथ मिलकर वह बेहतरीन काम कर रहे थे. Maharashtra की जनता उन्हें बहुत मिस करेगी. ऐसे नेता का असमय चले जाना पूरे प्रदेश और जनता के लिए नुकसान है. उनके परिवार और करीबी लोगों को भगवान यह दुख सहने की शक्ति दें.”
–
एमटी/डीकेपी