
नई दिल्ली, 9 जून . India के Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में India की विदेश नीति ने नई ऊंचाइयों को छुआ है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की वैश्विक साख और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”पिछले 12 वर्षों में India की विदेश नीति में जबरदस्त बदलाव आया है, जिससे Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ब्रांड इंडिया और ग्लोबल स्टेज पर India की पहचान दोनों मजबूत हुई हैं.”
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”ग्लोबल साउथ की आवाज बनने से लेकर संकट के समय में फर्स्ट रेस्पॉन्डर बनने तक, इंटरनेशनल सोलर अलायंस जैसी पहलों के जरिए क्लाइमेट एक्शन को बढ़ावा देने से लेकर बॉर्डर पार यूपीआई जैसे डिजिटल पब्लिक गुड्स को आगे बढ़ाने तक, India ने देश के हित को वैश्विक भलाई के साथ जोड़ा है.”
India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए Tuesday को कहा कि विदेश मंत्रालय और India की विदेश नीति में पिछले 12 वर्षों में बदलाव आया है.
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “12 साल पहले Narendra Modi ने India के Prime Minister के तौर पर शपथ ली थी. पिछले ‘सेवा के 12 साल’ में, विदेश मंत्रालय और India की विदेश नीति में बदलाव आया है. पासपोर्ट जारी करने और दस्तावेज के अटेस्टेशन को आम नागरिक के लिए एक आसान अनुभव बनाया गया है. विदेश में खुले दूतावासों और भारतीय समुदाय के लिए वेलफेयर फंड के ज्यादा इस्तेमाल के जरिए भारतीयों को पूरी मदद दी.”
विदेश मंत्री ने कहा, “विदेश में रहने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के लिए कल्याणकारी उपाय शुरू किए. भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया और अन्य देशों में हमारी विरासत और परंपराओं के प्रति सम्मान और समझ को बढ़ावा दिया. विदेश में रहने और जाने वाले भारतीयों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 44 दूतावास और कॉन्सुलेट खोले. भारतीय डिप्लोमेसी देश के लिए हर पल काम करती है. आज भारतीय ज्यादा विश्वास और गर्व के साथ विदेश यात्रा करते हैं.”
‘विश्वकल्याण के 12 साल’ पर India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का एक इंटरव्यू भी आने वाला है. इस इंटरव्यू में विदेश मंत्री जयशंकर बीते 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष अन्वेषण और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर व्यापार, साइबर कैपेबिलिटी, राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति तक India में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए बदलाव के बारे में गहरी चर्चा करेंगे.
–
एवाई/एबीएम