भाजपा व्यापार और धर्म की राजनीति में दोहरा रवैया अपना रही: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़, 9 जून . पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी पर व्यापार और सामाजिक सौहार्द को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है. Tuesday को चंडीगढ़ स्थित उद्योग भवन में मंडी गोबिंदगढ़ और खन्ना के उद्योगपतियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से देशभर के व्यापारियों में गलत संदेश जा रहा है.

पत्रकारों से बातचीत में अमन अरोड़ा ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाजपा अपने करीबियों और समर्थकों को संरक्षण देने का काम करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा स्वयं को हिंदुओं की पार्टी बताती है, लेकिन आज जिस प्रकार उसकी Government दमनकारी नीतियों पर काम कर रही है, उससे भारतीय हिंदू व्यापारी भी प्रभावित हो रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी वर्ग पर दबाव बनाने और उनके हितों की अनदेखी करने से न केवल पंजाब, बल्कि पूरे देश में नकारात्मक संदेश जा रहा है. अरोड़ा ने कहा कि भाजपा का यह रवैया उसकी दोहरी राजनीति को उजागर करता है.

दमदमी टकसाल से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा को इस मामले में अपना रुख जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए. उन्होंने कहा कि घटनाक्रम से यह साफ संकेत मिलता है कि भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पंजाब में हिंदू-सिख समुदायों के बीच ध्रुवीकरण की राजनीति करने की कोशिश कर रही है.

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब देश का सबसे अधिक धर्मनिरपेक्ष राज्यों में से एक है, जहां लोगों ने आतंकवाद का लंबा और कठिन दौर देखा है. इसके बावजूद यहां के लोगों ने हमेशा भाईचारे, सामाजिक एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखा है. उन्होंने कहा कि पंजाब में धर्म और मजहब के आधार पर लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं है और राज्य की जनता ऐसी विभाजनकारी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी.

तृणमूल कांग्रेस के करीब 20 सांसदों के बागी होने संबंधी चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मंत्री ने भाजपा पर विपक्षी दलों को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार यह कहती रही है कि भाजपा विभिन्न राज्यों में विपक्ष को समाप्त करने की रणनीति पर काम कर रही है. अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को भीतर से कमजोर करने का प्रयास करती है तथा विपक्षी दलों को खत्‍म करने के लिए Enforcement Directorate (ईडी) जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में Political परिस्थितियां हमेशा एक जैसी नहीं रहतीं और सत्ता का दुरुपयोग करने वालों को समय आने पर जनता जवाब देती है.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment