राबड़ी आवास विवाद से लेकर राम मंदिर चंदा घोटाले तक, राजद ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा

Patna, 4 जुलाई . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने राम मंदिर दान चोरी मामले, आरएसएस Government्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के बयान, भाजपा की राजनीति, लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा राबड़ी देवी आवास विवाद समेत कई मुद्दों पर भाजपा और केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा के प्रतीक हैं और उनके नाम पर राजनीति और चंदा का कारोबार करने वालों को धर्म कभी स्वीकार नहीं कर सकता.

राम मंदिर दान चोरी मामले पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मानव जीवन के लिए मर्यादा और आदर्श का अतुलनीय उदाहरण हैं. भगवान राम आराध्य और पूजनीय हैं तथा उन्होंने मानव रूप में जीवन जीकर मर्यादा की स्थापना की. भगवान राम को अलग-अलग लोगों ने अलग-अलग रूप में देखा, लेकिन यह देखने वाले की दृष्टि पर निर्भर करता है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को भगवान राम से प्रेम नहीं है, बल्कि उसने भगवान राम को एक आवरण बना लिया है और उसी की आड़ में चंदे का धंधा किया जा रहा है. चंदा चोरी हो रही है और एक पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. भगवान के नाम पर व्यवसाय करने वालों को भगवान के प्रकोप से डरना चाहिए.

धार्मिक संस्थानों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जहां-जहां धार्मिक स्थल, पीठ और देवस्थान हैं, वहां यदि चंदे, जमीन या अन्य माध्यमों से गलत कार्य किए जाते हैं तो ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए. धर्म का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी जिन लोगों के हाथ में है, यदि वही पाप करते हैं तो धर्म इसकी इजाजत नहीं देता. धर्म के नाम पर चंदा खाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे.

दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि यदि मंदिर दान चोरी मामले में धर्म के प्रहरी या धर्मरक्षक के रूप में वहां मौजूद लोगों के नाम सामने आते हैं और आरोप प्रमाणित हो जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

असम के Chief Minister हिमंता विस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे विकास के प्रति गंभीर नहीं हैं. वे केवल कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और हिंदू-मुस्लिम विवाद खड़ा करने की राजनीति करते हैं. जनता महंगाई, गैस सिलेंडर की कीमत और रोटी-रोजी जैसे मुद्दों से जूझ रही है, लेकिन Government इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय लोगों को धार्मिक विवादों में उलझा रही है.

पश्चिम बंगाल की राजनीति पर शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. टीएमसी की स्थापना ममता बनर्जी ने की है और जो कुछ हो रहा है, उसे जनता उचित नहीं मानेगी और लोग इसे माफ नहीं करेंगे.

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद केवल बिहार के पूर्व Chief Minister ही नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष और देश के बड़े नेताओं में से एक हैं. यदि उनकी सुरक्षा से किसी प्रकार का खिलवाड़ किया जाता है तो यह गंभीर और गैर-जिम्मेदाराना कदम होगा.

राबड़ी आवास खाली करने के विवाद पर शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आवास खाली करने से पहले Government के साथ पूरा पत्राचार किया गया था. पिछले पांच वर्षों में Government की ओर से कोई सामान उपलब्ध नहीं कराया गया था और पुराने सामान की उपयोगिता भी समाप्त हो चुकी थी. उन्होंने दावा किया कि उनके पास प्रत्येक वस्तु का एनओसी है और पूरा आवास साफ-सुथरी स्थिति में खाली किया गया है.

उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा राबड़ी आवास में कथित तहखाने के लगाए गए आरोपों पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने तहखाने का दावा किया था, वे अपने पूर्वजों की कसम खाकर जेसीबी या पोकलेन मशीन लेकर जाएं और पूरा परिसर खुदवाकर कथित तहखाना दिखाएं. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं मिलता है तो उन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए. शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि आवास में जो अतिरिक्त निर्माण था, उसे भी Government को सौंप दिया गया है और किसी के निजी पैसे से कोई निर्माण नहीं कराया गया था. यदि भाजपा नेताओं में नैतिक साहस है तो वे अपने दावों को साबित करें, अन्यथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें.

पीएसके

Leave a Comment