अमित शाह से योगी तक, मनोहर लाल को जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

New Delhi, 5 मई . गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और Union Minister नितिन गडकरी समेत देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने Union Minister मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. गृह मंत्री अमित शाह ने उनके शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र में योगदान की सराहना की. साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने social media अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के नेतृत्व में आप आवास, शहरी विकास और ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “Union Minister मनोहर लाल को जन्मदिन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. वे India में नगरीय सुविधाओं को विकसित करने एवं देश के ऊर्जा क्षेत्र को और भी मज़बूत करने के लिए, जिस कर्मठता और पूर्ण मनोयोग से काम कर रहे हैं, वह प्रसंशनीय है. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें एवं उन्हें दीर्घायु करें.”

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी मनोहर लाल आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

Union Minister गिरिराज सिंह ने मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “Union Minister एवं Haryana के पूर्व Chief Minister मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. ईश्वर से आपकी अच्छी सेहत की मंगल कामना करता हूं.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कर्मठ एवं लोकप्रिय राजनेता, माननीय Union Minister मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो. आपका जनसेवा का संकल्प नित नए प्रतिमान स्थापित करे.”

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी एक्स पर पोस्ट कर मनोहर लाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सार्वजनिक जीवन में आपकी सादगी, शुचिता और लोक कल्याण के प्रति आपका समर्पण अनुकरणीय है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करती हूं.”

पीआईएम/एएस

Leave a Comment