दिल्ली की सड़कों पर ‘फ्रीडम 250’ ऑटो, अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया क्यों हैं खास

New Delhi, 16 अप्रैल . अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं सालगिरह जुलाई में मनाएगा. इससे पहले जश्न की खास तैयारी है. दिल्ली की सड़कों पर भी इसकी झलक दिख रही है. India स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक अनूठे और खास अभियान का जिक्र सोशल प्लेटफॉर्म पर किया. इस कैंपेन को ‘फ्रीडम 250’ का नाम दिया गया है.

इसके तहत यूएस के President डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अहम प्रतीकों की तस्वीर से सजे पोस्टर-बैनर कई ऑटो पर चस्पा किए गए हैं.

दूतावास ने राजदूत सर्जियो गोर के एक अनौपचारिक संबोधन का वीडियो पोस्ट किया. इसके टेक्स्ट में लिखा कि आजादी का जश्न जारी है. और एंबेस्डर गोर ने New Delhi से फ्रीडम 250 जश्न की शुरुआत सबसे खास तरीके से की, जिसमें उन्होंने शहर भर में चलने वाले शानदार वाहनों का अनावरण किया.

इसमें आगे बताया गया कि यह पूरे India में एक रोमांचक सफर की शुरुआत है, क्योंकि हम अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस खास स्टाइल में मना रहे हैं. अगर हो सके तो उन्हें देखें—वे जल्द ही पूरी दिल्ली में दिखाई देंगे. फ्रीडम 250 पूरे India में सफर के लिए बने रहे हैं!

वीडियो में आयोजन की झलक है. गोर अपने संबोधन में India के साथ अमेरिका के मजबूत रिश्तों का जिक्र करते हैं. साथ ही कहते हैं कि 2026 में जब हम अपने गणतंत्र की स्थापना की 250 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस मौके पर हमने कुछ ऑटो के पीछे पोस्टर्स चस्पा किए हैं जो ‘फ्रीडम 250’ का एहसास कराते हैं. हम दोनों देशों के रिश्ते बहुत मजबूत है. लगभग हरेक दिन हम सार्थक और उच्च स्तरीय गतिविधि या वार्ता में शामिल रहे हैं. साथ मिलकर हम केवल इतिहास ही नहीं रच रहे बल्कि दोनों देशों के स्वरूप को सार्थक आकार दे रहे हैं.

India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने Wednesday को अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए खुशी का इजहार किया था. उन्होंने बताया कि जिस तरह अमेरिका अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है, उसी तरह यह अभियान अमेरिका-India साझेदारी की ताकत और जोश का भी सम्मान करती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये विशेष ऑटो रिक्शा केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आने वाले समय में ‘फ्रीडम 250’ की यह यात्रा पूरे India में देखने को मिलेगी, जो दोनों देशों के बीच मजबूत होते सांस्कृतिक और Political संबंधों का प्रतीक बनेगी.

केआर/

Leave a Comment