
New Delhi, 16 अप्रैल . पूर्व Union Minister और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने Samajwadi Party (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए कहा था कि वो सास-बहू वाली तो हार गई. इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने सपा सांसद अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं.
पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी ने सपा सासंद पर तंज कसते हुए कहा कि सुना है अखिलेश यादव ने संसद में मुझे याद किया. कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं, जिन्होंने जिंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की.
स्मृति ईरानी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया. अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख करते हैं. कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं, जिन्होंने जिंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की. सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं, महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराएं.”
इससे पहले Lok Sabha में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर आयोजित विशेष सत्र के दौरान Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र Government पर निशाना साधा. इस दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि वो सास-बहू वाली तो हार गई. ये लोग महिलाओं को असल में उनका हक नहीं देना चाहते हैं.
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह ‘नारी’ को सिर्फ एक नारे के रूप में इस्तेमाल कर रही है. जो पार्टी अपने संगठन में महिलाओं को पर्याप्त जगह नहीं देती, वह उनके सम्मान और अधिकारों की बात कैसे कर सकती है. कई वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद देश में जेंडर इक्वलिटी की स्थिति संतोषजनक नहीं है.
अखिलेश यादव ने भाजपा से यह भी पूछा कि जिन 21 राज्यों में उनकी Government है, वहां कितनी महिला Chief Minister हैं? उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा अपने ही ढांचे में महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने में विफल रही है. पूरे देश में भाजपा के विधायकों में महिलाओं की संख्या 10 प्रतिशत से भी कम है और Lok Sabha में भी उनका प्रतिनिधित्व सवालों के घेरे में है.
–
एसके/एबीएम