
श्रीनगर, 15 जून . जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने Monday को श्रीनगर में महिलाओं के लिए मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन किया. यह पहल महिलाओं में स्तन कैंसर की समय रहते पहचान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.
अधिकारियों के अनुसार, सिविल सचिवालय में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने किया. यह कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) और इंडिया टर्न्स पिंक (आईटीपी) के सहयोग से शुरू की गई पहल है.
इस योजना के तहत श्रीनगर जिले के चयनित गांवों में महिलाओं के घर-घर जाकर मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, परामर्श और जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
इस अवसर पर Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और कार्यक्रम को लागू करने वाली संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस तरह की पहल बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से मृत्यु दर को काफी हद तक कम किया जा सकता है और कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.
यह कार्यक्रम श्रीनगर जिले के 10 गांवों को कवर करेगा और करीब 10,000 महिलाओं को मुफ्त जांच, जागरूकता और काउंसलिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा. इससे महिलाओं में नियमित स्वास्थ्य जांच और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है.
कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू, Chief Minister के सलाहकार नासिर असलम वानी, इंडिया टर्न्स पिंक के संस्थापक अध्यक्ष पी. ए. आनंदकुमार, संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
गौरतलब है कि स्तन कैंसर India में महिलाओं में सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर है. देश में हर साल करीब दो लाख नए मामले सामने आते हैं और 98 हजार से अधिक महिलाओं की मौत इस बीमारी के कारण होती है. अनुमान है कि India में हर 28 में से एक महिला अपने जीवनकाल में स्तन कैंसर से प्रभावित हो सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, देर से पहचान होने के कारण India में स्तन कैंसर से मृत्यु दर दुनिया में सबसे अधिक है, जबकि समय पर जांच और इलाज से इस जोखिम को काफी कम किया जा सकता है.
–
डीएससी