
Bhopal , 18 मई . पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी- Bhopal -बीना रेलखंड पर रेल परिचालन को और बेहतर बनाए जाने की कोशिश जारी है. उसी क्रम में इस रेल खंड पर चौथी रेल लाइन बिछाई जाने वाली है पश्चिम मध्य रेलवे का इटारसी–Bhopal –बीना रेलखंड सबसे ज्यादा रेल परिचालन वाला रेल खंड है. इस रेलखंड है रेल परिचालन और बेहतर हो इसके लिए चौथी नई रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है.
यह परियोजना क्षेत्र में रेल यातायात क्षमता बढ़ाने, ट्रेनों के सुगम संचालन तथा भविष्य की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. प्रस्तावित चौथी रेल लाइन की कुल लंबाई 237 किलोमीटर होगी, जबकि ट्रैक की कुल लंबाई 264 किलोमीटर निर्धारित की गई है.
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 4329 करोड़ रुपए की अनुमानित राशि स्वीकृत की गई है. बताया गया है कि वर्तमान में इटारसी–Bhopal –बीना चौथी नई रेल लाइन परियोजना के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है. इस परियोजना के कार्य हेतु टेंडर एवं भूमि अधिग्रहण की कार्यवाई प्रक्रियाधीन है परियोजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ की बजट राशि आवंटित की गयी है.
इस परियोजना के अंतर्गत नौ सुरंगों, चार महत्वपूर्ण पुलों, 39 बड़े पुलों, 151 छोटे पुलों, 43 रोड ओवर ब्रिज तथा 39 रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जाएगा. इससे रेल नेटवर्क अधिक आधुनिक, सुरक्षित एवं सक्षम बनेगा. इटारसी–Bhopal –बीना रेलखंड देश के अत्यंत व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है.
चौथी रेल लाइन बनने से यात्री एवं मालगाड़ियों की आवाजाही और अधिक सुचारु होगी, साथ ही ट्रेनों की समयबद्धता एवं परिचालन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा. रेल मंत्रालय द्वारा इस परियोजना को पूर्ण करने के लिए चार वर्ष की समय-सीमा निर्धारित की गई है. परियोजना पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.
–
एसएनपी/वीसी