बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो डीएसपी भी बदले गए

Patna, 18 मार्च . बिहार Government ने Wednesday की सुबह Police महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. इसके तहत चार भारतीय Police सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा, दो बिहार Police सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है.

बिहार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इन अधिकारियों के तबादले को लेकर आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक, वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय को Police उप-महानिरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, Patna से स्थानांतरित कर Police उप-महानिरीक्षक, मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार Patna की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रेरणा कुमार को Police अधीक्षक, नवगछिया के पद से हटाकर लखीसराय का Police अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है.

इसी तरह, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, Patna के Police अधीक्षक राजेश कुमार को अगले आदेश तक नवगछिया का Police अधीक्षक और लखीसराय के Police अधीक्षक अवधेश दीक्षित को बिहार Police मुख्यालय कार्मिक-एक का Police अधीक्षक बनाया गया है. इसके अतिरिक्त, बिहार Police सेवा के दो अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कटिहार के Police उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) राम कृष्णा को अगले आदेश तक अनुमंडल Police पदाधिकारी-1 बाढ़, Patna की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अतिरिक्त, बाढ़ के अनुमंडल Police पदाधिकारी-1 के पद पर तैनात आनंद कुमार सिंह को उच्च न्यायालय सुरक्षा, Patna के Police उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है.

गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन पर योगदान दें. प्रशासनिक स्तर पर इसे अहम बदलाव माना जा रहा है. नए अधिकारियों की तैनाती से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. Government लगातार प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त करने में जुटी है.

एमएनपी/एसके

Leave a Comment