मोदी सरकार के 12 साल : भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

रेवाड़ी, 16 जून . Haryana में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने Tuesday को रेवाड़ी में एक प्रदर्शनी में केंद्र की मोदी Government की 12 साल की उपलब्धियों को गिनाया और विकास तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर विपक्ष के रुख की आलोचना की.

लक्ष्मण सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मोदी Government की 12 साल की उपलब्धियों पर जिला सचिवालय में प्रशासन ने प्रदर्शनी लगाई है. लोग लाभ भी ले रहे हैं और जानकारी प्राप्‍त कर रहे हैं. बतौर Prime Minister Narendra Modi को सत्ता में 12 साल पूरे हो चुके हैं. उन्‍होंने इस कार्यकाल में देश के प्रहरी के रूप में काम किया है.

उन्‍होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस दौरान Prime Minister ने गरीब कल्‍याण के लिए कई बड़े काम किए हैं. मोदी Government ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है. सीमाओं पर आज सड़कें बन चुकी हैं, कश्‍मीर तक रेल लाइन बिछी हैं. ऐसा कोई जिला नहीं है, जो राष्‍ट्रीय राजमार्ग से न जुड़ा हो. Haryana का रेवाड़ी जिला हर तरफ से हाईवे से जुड़ा है. 60 करोड़ लोगों को आयुष्‍मान योजना की सुविधा दी गई.

भाजपा नेता ने कहा कि 2014 से पहले हम 11वें आर्थिक पायदान पर थे और अब हम दुनिया की चौथी अर्थव्‍यवस्‍था बन चुके हैं. कांग्रेस के शासन में Government एक रुपए भेजती थी तो धरातल पर पहुंचने तक वह 15 पैसे हो जाता था. लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्‍व में योजनाओं का पैसा डीबीटी के माध्‍यम से लाभार्थी के बैंक खातों में सीधे पहुंच रहा है.

इस दौरान उन्‍होंने विपक्षी दलों की भाजपा के विरोध करने की तीखी आलोचना की. उन्‍होंने कहा कि मोदी Government की उपलब्धियां विपक्ष को हजम नहीं होती हैं. विपक्ष ने भारतीय सेना हो या संवैधानिक संस्‍था चुनाव आयोग, सब पर सवाल उठाए हैं. इन 12 सालों के दौरान ऐसी कौन सी चीज है, जिसको विपक्ष ने पसंद किया हो.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment