
रांची, 15 जुलाई . रांची Police ने दशमफॉल थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है. Police सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. Police के अनुसार, Tuesday को दशमफॉल थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण से हथियार के बल पर उसकी मोटरसाइकिल लूट ली गई थी.
घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. शुरुआती जांच और तकनीकी सूचना के आधार पर Police को पता चला कि आरोपी लूटी गई बाइक लेकर खूंटी की ओर भागने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही दशमफॉल थाना Police ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. संदिग्धों की तलाश के दौरान Police ने पहले एक आरोपी को हिरासत में लिया.
पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर तीन अन्य आरोपियों की पहचान हुई और Police ने घेराबंदी कर उन्हें भी दबोच लिया. करीब दो घंटे तक चले अभियान के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई. प्रारंभिक पूछताछ में Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या नहीं.
साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि उनका अन्य लूट, छिनतई या हथियार संबंधी मामलों में कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं. Police आसपास के थानों से भी आरोपियों का आपराधिक ब्योरा जुटा रही है. Police अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
एसएनसी/पीएम