Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

कोलकाता में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की संभावना

कोलकाता में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी बारिश की संभावना

कोलकाता, 15 जुलाई . India मौसम विज्ञान विभाग ने Wednesday को अनुमान जताया कि अगले चार दिनों तक कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने यह भी कहा है कि खराब मौसम की वजह से Thursday को होने वाले जगन्नाथ रथ यात्रा के कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं.

कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि अगले चार दिनों तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि Sunday से दक्षिण बंगाल के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग ने Wednesday को कहा कि अगले कुछ दिनों तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

Wednesday को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झाड़ग्राम जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

Thursday को जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्दवान जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बाकी जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, Friday और Saturday को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है. ऐसे में Thursday को होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन पर मौसम का असर पड़ने की आशंका है.

इस बीच, Wednesday को दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर बंगाल के अन्य सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, Thursday और Friday को मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि, Sunday से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. Sunday को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, Monday को बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है.

–

एसएचके/पीएम

Share