
New Delhi, 24 दिसंबर . भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व फिजियो पैट्रिक फरहार्ट Lucknow सुपर जायंट्स में साइंस और मेडिसिन के ग्लोबल हेड बनाए गए हैं.
के साथ बातचीत में एलएसजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की. एलएसजी के अलावा, फरहार्ट इस फ्रेंचाइजी की अन्य टीमों, साउथ अफ्रीका टी20 लीग की डरबन सुपर जायंट्स और द हंड्रेड के मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का भी काम देखेंगे. उनका काम साउथ अफ्रीका टी20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स के साथ शुरू होगा.
फरहार्ट ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं आरपीएसजी स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में मेडिसिन और साइंस के ग्लोबल हेड के तौर पर एक नई पारी शुरू कर रहा हूं.”
उन्होंने लिखा, “इस रोल का मकसद आरपीएसजी स्पोर्ट टीमों से जुड़े स्पोर्ट्स मेडिसिन और स्पोर्ट्स साइंस स्टाफ के लिए एथलीट परफॉर्मेंस, हेल्थ, चोट की रोकथाम, चोट के रिहैबिलिटेशन, कंटिन्यूइंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट और साइंटिफिक इनोवेशन में वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड बनाना और उसे मेंटेन रखना है. इसमें Lucknow सुपर जायंट्स (आईपीएल), मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (द हंड्रेड), डरबन सुपर जायंट्स (एसए20) और मोहन बागान एसजी (आईएसएल) शामिल हैं.”
फरहार्ट पिछले 20 साल से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने बिग बैश में सिडनी सिक्सर्स और इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब और Mumbai इंडियंस के लिए भी टीम के फिजियो के तौर पर काम किया है.
इसके अलावा, फरहार्ट ने न्यू साउथ वेल्स, हैम्पशायर और ऑस्ट्रेलिया के लिए परफॉर्मेंस निदेशक के तौर पर भी काम किया है. क्रिकेट के अलावा ऑस्ट्रेलिया में रग्बी और फुटबॉल टीमों के साथ भी वे काम कर चुके हैं. पैट्रिक हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनके लीड फिजियो के तौर पर थे. इंडियन मेन्स टीम के साथ उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद, वह 2019 में तीन साल के लिए फ्रेंचाइजी में शामिल हुए थे.
–
पीएके