भाजपा ने सोची-समझी रणनीति के तहत दिल्ली में एलजी को दोबारा ‘लॉन्च’ किया : सौरभ भारद्वाज

New Delhi, 24 दिसंबर . आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता को जल्द ही पद से हटाया जा सकता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister की कथित नाकामी के चलते भाजपा का दिल्ली में जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है, जिसका असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ रहा है. इसी कारण भाजपा ने उपGovernor (एलजी) वीके सक्सेना को दोबारा सक्रिय भूमिका में ला दिया है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक कामकाज जैसे अहम मुद्दों पर Chief Minister रेखा गुप्ता पूरी तरह विफल साबित हुई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Government की कमजोर कार्यशैली के चलते जनता में नाराजगी बढ़ रही है और भाजपा का ग्राफ तेजी से गिर रहा है.

आप नेता के मुताबिक, इस स्थिति से निपटने के लिए भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली में Chief Minister बदलने का मन बना लिया है. आप नेता ने यह भी दावा किया कि इस संबंध में Tuesday को केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर एक अहम बैठक हुई है, जिसमें दिल्ली के Political हालात पर विस्तार से चर्चा की गई. सौरभ भारद्वाज का कहना है कि जब तक नया Chief Minister पदभार नहीं संभाल लेता, तब तक दिल्ली में उपGovernor वीके सक्सेना को पहले की तरह प्रमुख भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत मौजूदा Chief Minister के बजाय पूर्व Chief Minister से पत्र लिखवाकर एलजी को दोबारा “लॉन्च” किया है. सौरभ भारद्वाज के अनुसार, पिछले लगभग 10 महीनों में उपGovernor को हाशिये पर डाल दिया गया था और उन्हें लगातार अपमानित किया गया, लेकिन अब अचानक उन्हें फिर से सक्रिय किया जाना इस बात का संकेत है कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की तैयारी चल रही है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि दिल्ली को जल्द ही नया Chief Minister मिलने वाला है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में उपGovernor की गतिविधियां और बढ़ेंगी और कुछ ही समय में दिल्ली की राजनीति में बड़ा फैसला देखने को मिलेगा. आप नेता ने कहा कि एलजी द्वारा हाल ही में लिखा गया पत्र इसी प्रक्रिया की शुरुआत है.

पीकेटी/एएस

Leave a Comment