
New Delhi, 13 जुलाई . विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Monday को लोगों से सावधानी बरतने की अपील की. मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक फर्जी अकाउंट का खुलासा किया, जो खुद को मंत्रालय का आधिकारिक social media अकाउंट बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था.
एमईए ‘फैक्ट चेक’ अकाउंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमें ‘एमईएभारत’ नाम का एक अकाउंट मिला है. इस अकाउंट का विदेश मंत्रालय से कोई भी संबंध नहीं है. यह अकाउंट मंत्रालय की पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है, लोगों को गुमराह कर रहा है और जनहित को नुकसान पहुंचा रहा है. सभी लोगों से अपील है कि वे ऐसे मामलों में सावधानी बरतें.”
इस संदिग्ध अकाउंट के 19,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यह अकाउंट अलग-अलग Governmentी मंत्रालयों, Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) और President के पोस्ट को रीपोस्ट कर रहा था.
इस महीने की शुरुआत में भी एमईए की फैक्ट चेक टीम ने social media पर खुद को मंत्रालय का सलाहकार बताने वाले कुछ लोगों को लेकर चेतावनी जारी की थी.
एमईए फैक्ट चेक ने ‘एक्स’ पर लिखा था, “मंत्रालय के ध्यान में आया है कि social media पर कुछ लोग ऐसे पोस्ट कर रहे हैं, जिनसे लगता है कि वे व्यापार, प्रवासन और अन्य नीतिगत मामलों में एमईए को सलाह दे रहे हैं. इसके अलावा, ये लोग एमईए के साथ काम करने के तरीके पर पैसे लेकर सलाह या सत्र देने की पेशकश भी कर रहे हैं. इन लोगों का मंत्रालय से कोई संबंध नहीं है. मंत्रालय सभी लोगों से ऐसे फर्जी पोस्ट से सावधान रहने की अपील करता है.”
पिछले महीने भी एमईए के फैक्ट चेक अकाउंट ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर ऑनलाइन चल रहे फर्जी ऐलान और विज्ञापनों का पता लगाया था.
फैक्ट चेक अकाउंट ने कहा था, “यात्रियों के लिए सावधानी. यह देखा गया है कि एमईए की ओर से आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा के नाम पर फर्जी घोषणाएं और विज्ञापन ऑनलाइन फैलाए जा रहे हैं. ऐसे विज्ञापनों और घोषणाओं से सावधान रहें.”
–
एवाई/एबीएम