विदेश मंत्री जयशंकर ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात की, गहरे द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

यरूशलम, 17 दिसंबर . विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यरूशलम में इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की और Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं दीं.

दोनों नेताओं ने टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, कौशल और प्रतिभा, कनेक्टिविटी और सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में India और इजरायल के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.

Wednesday को विदेश मंत्री जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज शाम यरूशलम में इजरायल के Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करके बहुत अच्छा लगा. पीएम Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं दीं. टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था, कौशल और प्रतिभा, कनेक्टिविटी और सुरक्षा में सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की. क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर उनके विचारों को महत्व दिया. विश्वास है कि हमारी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी.”

मुलाकात के बाद पीएम नेतन्याहू ने भी social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज शाम, मैंने अपने ऑफिस में India के विदेश मंत्री, डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की.”

Tuesday को विदेश मंत्री जयशंकर ने इजरायली President इसाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी और इसकी लगातार प्रगति की समीक्षा की.

जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आज इजरायल के President इसाक हर्ज़ोग से मिलकर सम्मानित महसूस किया. President द्रौपदी मुर्मू और Prime Minister Narendra Modi की ओर से शुभकामनाएं दीं. हमारी रणनीतिक साझेदारी और इसे लगातार गहरा करने पर चर्चा की. क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए India के अटूट समर्थन की पुष्टि की.”

विदेश मंत्री जयशंकर ने इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत से भी मुलाकात की, जहां दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच निवेश और इनोवेशन सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की.

विदेश मंत्री ने कहा, “आज इजराइल के अर्थव्यवस्था और उद्योग मंत्री नीर बरकत के साथ शानदार मुलाकात हुई. हमने अपने निवेश और इनोवेशन सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की. हमारी आर्थिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए भारत-इजराइल मुक्त व्यापार समझौते के जल्द पूरा होने पर विश्वास जताया.”

एसएके/एएस

Leave a Comment