होली के मद्देनजर रांची में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, एसडीओ बोले- गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेंगे

रांची, 3 मार्च . होली और रमजान के मद्देनजर Jharkhand की राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. जिला प्रशासन और Police ने Tuesday को शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सिटी एसपी पारस राणा और एसडीओ कुमार रजत के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर, उपाधीक्षक के.वी. रमन, उपाधीक्षक प्रकाश सोय, संबंधित थाना प्रभारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से शुरू होकर मेन रोड, कर्बला चौक और चर्च रोड होते हुए आगे बढ़ा. रास्ते में अधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का जायजा भी लिया.

रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत ने कहा कि होली के नाम पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं, यही प्रशासन की प्राथमिकता है. बताया गया कि होली के अवसर पर रांची जिले में अतिरिक्त 3 हजार Police और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें जिला Police के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी शामिल हैं.

सभी थाना क्षेत्रों में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा सके. आपात स्थिति से निपटने के लिए कचहरी स्थित नियंत्रण कक्ष में अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई है. इंटरनेट मीडिया पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी सेल गठित की गई है, जो भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करेगी.

Police मुख्यालय के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है. राज्य स्तर पर भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. Jharkhand सशस्त्र Police, इंडियन रिजर्व बटालियन और गृह रक्षा वाहिनी के करीब पांच हजार जवानों को विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया है. जबरन रंग लगाने, अशोभनीय गीत बजाने या संभावित विवाद वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. कई स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की भी व्यवस्था की गई है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment