
श्रीनगर, 10 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में Police ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया.
Police के मुताबिक अनंतनाग Police ने पूरे जिले में नशा विरोधी अभियान चलाया. इस अभियान के तहत अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पांच तस्करों को पकड़ा गया. अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मकसद इलाके में बढ़ती नशा तस्करी पर रोक लगाना है.
एक खास सूचना मिलने के बाद Police ने अदालत से तलाशी वारंट हासिल किया और संगम इलाके के नैना गुंड बाबा खलील में रहने वाले फैयाज अहमद डार के घर पर छापा मारा. तलाशी के दौरान Police को घर से 3 किलो 99 ग्राम चरस जैसा पदार्थ मिला.
इस बरामदगी के बाद Police ने मौके पर ही फैयाज अहमद डार और उसके बेटे अरबाज अहमद डार को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
Police ने बताया कि इस मामले में बिजबेहारा Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज की गई है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
इसी अभियान के तहत एक और कार्रवाई में संगम Police चौकी की टीम ने नई बस्ती मरहामा में नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोका. Police ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की. इस मामले में भी जांच जारी है और Police अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है.
अनंतनाग जिले में Police ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 488 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ.
Police के अनुसार, शहजादा सुवैद और वारिस-उल-इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है. तलाशी के दौरान उनके पास से यह नशीला पदार्थ मिला. इसके बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.
इसके अलावा अनंतनाग Police स्टेशन की एक टीम ने अनंतनाग बाईपास पर ओवरहेड डांटर पुल के पास नाका चेकिंग के दौरान एक और व्यक्ति को रोका. हखूरा बदाज़गाम के रहने वाले सज्जाद अहमद शाह की तलाशी लेने पर उसके पास से 106 ग्राम वजन की सात स्टिक और 88 ग्राम वजन का पाउडर बरामद हुआ, जो चरस जैसा पदार्थ बताया जा रहा है. इसके बाद Police ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में अनंतनाग Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.
Police ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा बल भी शामिल हैं. इस अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी को रोकना है.
अधिकारियों के अनुसार, कई बार इन गैरकानूनी गतिविधियों से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल हवाला नेटवर्क के जरिए किया जाता है. ऐसे फंड का उपयोग क्षेत्र में आतंकवाद जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा सकता है, इसलिए Police इन मामलों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है.
–
पीएम