न्यूयॉर्क पेन स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

न्यूयॉर्क, 8 जून . न्यूयॉर्क पेन स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना Sunday रात हुई.

फायर डिपार्टमेंट ऑफ न्यूयॉर्क सिटी के हवाले से सीबीएस न्‍यूज ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अधिकारियों ने बताया कि एक संदिग्ध को जल्द ही हिरासत में ले लिया गया. Police सूत्रों के अनुसार, माना जा रहा है कि उस व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हैं.

सीबीएस न्‍यूज का हवाला देते हुए स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि Police के अनुसार मामले की आपराधिक जांच अभी जारी है और फिलहाल आतंकवाद से जुड़ा कोई संकेत नहीं मिला है. लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की है, क्योंकि वहां ट्रैफिक जाम, सड़क बंद होने और मेट्रो/ट्रांजिट में दिक्कतें हो सकती हैं.

न्यूयॉर्क पेन स्टेशन को पश्चिमी गोलार्ध का सबसे व्यस्त रेल हब माना जाता है, जहां हर दिन छह लाख से ज्यादा यात्री आते-जाते हैं.

इससे पहले Saturday दोपहर को, अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो में एक कम्युनिटी फेस्टिवल के पास 12 लोगों को गोली मार दी गई थी, जिनमें दो की हालत गंभीर है.

टोलेडो के डिप्टी Police चीफ जो हेफ़रनन ने बताया कि दो लोग आपस में फायर‍िंग कर रहे थे. Police अभी भी संदिग्धों की तलाश कर रही है और लोगों से इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है.

टोलेडो Police विभाग के अधिकारी लगभग शाम 5:37 बजे (स्थानीय समय) ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल के पास गोली चलने की सूचना पर पहुंचे और वहां कई घायल लोगों को पाया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल दो दिन चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें लाइव संगीत, खाने-पीने के स्टॉल, घरों के टूर और शॉपिंग जैसी चीजें होती हैं.

इसके अलावा, Wednesday को अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक हाई स्कूल ग्रेजुएशन समारोह के बाद गोलीबारी हुई, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.

एवाई/एएस

Leave a Comment