
New Delhi, 7 मार्च . फिनलैंड के President अलेक्जेंडर स्टब Wednesday को तीन दिवसीय दौरे पर India पहुंचे, जहां उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि 11वें रायसीना डायलॉग में शिरकत की. दिल्ली के बाद President स्टब Maharashtra पहुंचे और उन्होंने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. इसके बाद Maharashtra Government और फिनलैंड के बीच ससून डॉक्स फिशिंग हार्बर से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया.
President अलेक्जेंडर स्टब के Mumbai दौरे के दौरान फिनलैंड के कॉन्सुलेट जनरल और Maharashtra Government ने ससून डॉक्स फिशिंग हार्बर को मॉडर्न बनाने के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया.
Maharashtra की तरफ से मंत्री नितेश राणे और फिनलैंड की तरफ से विदेश मंत्रालय के स्थायी राज्य सचिव जुक्का सलोवारा और कॉन्सुलेट जनरल एरिक एफ हॉलस्ट्रॉम मौजूद थे. यह एमओयू फिनलैंड की कंपनियों को ससून डॉक्स को वर्ल्ड-क्लास, साफ, कुशल और सस्टेनेबल हार्बर में बदलने के मौके देता है. फिनलैंड और Maharashtra इस एमओयू का मकसद पूरा करने के लिए विकास की समीक्षा करने और नए मौके तलाशने में सहयोग करने पर सहमत हुए.
इससे पहले रायसीना डायलॉग में शामिल होने के बाद President स्टब ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए. फिर दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान दिया.
संयुक्त बयान के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के कूटनीतिक कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा, “India दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली देशों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. जैसा कि हमने देखा है, आप अब यूरोप के लिए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार हैं. आप दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं, जिसे हम यहां हर दिन देख सकते हैं.”
स्टब ने India की विदेश नीति को खूब सराहा. उन्होंने कहा, “आपकी विदेश नीति की खूबी ये है कि आप कभी गलतफहमी में नहीं रहते. आपने हमेशा अपनी विदेश नीति को व्यावहारिक और यथार्थवादी दृष्टिकोण पर आधारित रखा है. आपने दुनिया को दिखाया है कि रणनीतिक सतर्कता और स्वायत्तता की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है, साथ ही बहुपक्षवाद और वैश्विक सहयोग का समर्थन भी किया है. मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि दुनिया को थोड़ा और भारतीय बनना चाहिए.”
उन्होंने बदलते दौर में India की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, “दुनिया बदल रही है, हम ग्लोबल ऑर्डर में बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं और भारत, ग्लोबल साउथ में अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह तय करेगा कि यह ऑर्डर किस दिशा में जाएगा. आज हमने इस इलाके में सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की. हमने रक्षा मामलों और संघर्षों, वेस्ट एशिया और यूक्रेन पर चर्चा की. हम इस बात पर सहमत हुए कि युद्ध खत्म करना सभी के हित में है. एक स्थायी शांति तभी हो सकती है जब संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का सम्मान किया जाए.”
–
केके/डीकेपी