नेशनल हेराल्ड मामले में एफआईआर दर्ज करना, जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश: किरण कुमार रेड्डी

New Delhi, 1 दिसंबर . नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के ऊपर First Information Report दर्ज करने के बाद Political बयानबाजी तेज है. इस बीच, कांग्रेस सांसद चमला किरण कुमार रेड्डी ने Government पर लोगों का ध्यान भटकाने का गंभीर आरोप लगाया.

कांग्रेस सांसद चमला किरण कुमार रेड्डी ने से बात करते हुए कहा, “शीतकालीन सत्र से ठीक पहले हुई यह First Information Report जनता का ध्यान भटकाने की बार-बार की गई कोशिश लगती है. नेशनल हेराल्ड केस ने पहले ही दिखा दिया है कि कोई मनी लॉन्ड्रिंग या फाइनेंशियल गड़बड़ी नहीं हुई थी, फिर भी ऐसी हरकतें जारी हैं, जो साफ तौर पर गांधी परिवार को बदनाम करने के मकसद से Political बदले की भावना दिखाती हैं.”

दिल्ली के शीतकालीन सत्र के छोटा होने पर उन्होंने Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “यह 15 दिन का सेशन जल्दबाजी में किया गया लगता है, जिसका मकसद लोगों या देश की चिंताओं को दूर करने के बजाय Government का अपना एजेंडा आगे बढ़ाना है.”

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, “हम India में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं. India का लोकतंत्र अभी समझौतावादी स्थिति में है. चुनाव आयोग की प्रक्रिया अभी एक पार्टी की तरह है. हम चाहते हैं कि यह रुके. इसीलिए एसआईआर वोट-शोरिंग के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए. मैंने एक स्थगन प्रस्ताव भी दिया है. इस मामले पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की मीटिंग में फैसला होगा.”

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत Monday से हो गई. इस बार शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 19 दिन के शेड्यूल में 15 बैठकें होंगी. Government इस सत्र में 13 बिल पेश करने के लिए तैयार है, जिनमें बड़े इकोनॉमिक और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े विधेयक शामिल हैं.

सत्र से पहले Prime Minister Narendra Modi ने Monday को मीडिया को संबोधित करते हुए सांसदों से हंगामे नहीं करने का अनुरोध किया. उन्होंने साफ कहा कि संसद परिसर में ड्रामा करने की बहुत जगहें बाहर हैं, लेकिन सदन में हंगामे की कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि सदन में ड्रामा नहीं डिलीवरी होनी चाहिए.

एससीएच/डीएससी

Leave a Comment